पैसाहरियाणा

Vehicle Loan: हरियाणा में अब ये व्हीकल खरीदने पर मिलेगा सस्ता लोन, ज्यादा डॉक्यूमेंट्स नहीं देने होंगे

हरियाणा में अब इलेक्ट्रिक रिक्शा या लोडर खरीदने वालों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। राज्य सहकारी अपेक्स बैंक ने ई-रिक्शा ई-लोडर लोन योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत 85% तक फाइनेंस की सुविधा, कम ब्याज दर और आसान किस्तों में भुगतान का विकल्प मिलेगा। इस स्कीम का उद्देश्य रोजगार बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।

चंडीगढ़: हरियाणा राज्य सहकारी अपेक्स बैंक लिमिटेड ने पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल की है। बैंक के प्रबंध निदेशक डॉ. प्रफुल्ल रंजन ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ई-रिक्शा और ई-लोडर लोन योजना का औपचारिक लॉन्च किया। यह स्कीम International Year of Cooperatives 2025 (IYC 2025) अभियान के तहत लाई गई है।

डॉ. रंजन ने जानकारी दी कि इस योजना के तहत बैंक इलेक्ट्रिक रिक्शा (electric rickshaw) या लोडर (electric loader) खरीदने वालों को वाहन की कुल कीमत का 85% तक लोन मुहैया कराएगा। लोन की ब्याज दर 10.75% से शुरू होगी, जो बाजार के लिहाज से काफी सस्ती मानी जा रही है। इसके अलावा, 36 महीनों तक की आसान EMI में लोन चुकाने की सुविधा भी दी जाएगी।

PGI में इलाज कराने वालों के लिए खुशखबरी! नवंबर से शुरू होगा नया Neuroscience सेंटर, लाखों मरीजों को होगा फायदा

इस योजना की खास बात ये है कि इसकी प्रोसेस बेहद आसान और फास्ट है। ग्राहकों को लोन के लिए ज्यादा डॉक्यूमेंट्स नहीं देने होंगे, जिससे छोटे व्यवसायियों और जरूरतमंदों को इसका सीधा फायदा मिलेगा।

डॉ. रंजन ने कहा कि इस स्कीम का मकसद सिर्फ लोन देना नहीं, बल्कि रोजगार के नए विकल्प (employment opportunities) तैयार करना और स्वच्छ ऊर्जा (clean energy) को बढ़ावा देना भी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना से जुड़कर न सिर्फ आर्थिक रूप से मजबूत होंगे, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी भागीदार बनेंगे।

Haryana: हरियाणा में 5 नए जिलों की तैयारी, जानिए कौन-कौन से शहर होंगे शामिल

हरको बैंक की यह पहल न सिर्फ आर्थिक रूप से मददगार साबित हो सकती है, बल्कि हरियाणा में इलेक्ट्रिक वाहनों (electric vehicles) की बढ़ती डिमांड को भी एक नई दिशा दे सकती है।

हरियाणा सरकार ने शुरू की नई योजना, सड़क हादसों में घायलों की मदद करने पर मिलेगा 25 हजार का इनाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी कितने साल चलती है? यहां मिलेगा जवाब मसूरी ट्रिप पर जाने से पहले ये 8 बातें ज़रूर जान लें केम्पटी फॉल के बारे में 7 दिलचस्प बातें गर्मियों में पिएं गोंद कतीरा, मिलेंगे शरीर को अनेक फायदे सावन 2025 में कब-कब पड़ेंगे सोमवार? पूरी लिस्ट यहां देखें!