ताजा खबरें

LPG सिलेंडर हुआ और सस्ता! 4 महीनों में ₹140 तक की गिरावट – जानें अपने शहर का नया रेट

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार चौथे महीने आई गिरावट से व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली, मुंबई से लेकर चेन्नई तक नए रेट जानें और घरेलू सिलेंडर के ताजा अपडेट भी देखें।

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में राहत का दौर जारी है। जुलाई की शुरुआत के साथ ही सिलेंडर के दामों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। लगातार चौथे महीने सिलेंडर के रेट घटे हैं, जिससे रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यवसायिक उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। अब कमर्शियल सिलेंडर की कीमत करीब 1600 रुपए के आसपास पहुंच चुकी है, जो कुछ महीनों पहले 1900 रुपए के पार थी।

जुलाई में कितनी हुई कटौती?

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) द्वारा जारी ताजा रेट के मुताबिक, दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 58.5 रुपए घटाई गई है। इसी तरह कोलकाता में 57 रुपए, मुंबई में 58 रुपए और चेन्नई में 57.5 रुपए की कमी दर्ज की गई है।

Online Transfer Policy
Online Transfer Policy बनी कर्मचारियों की मुश्किलों की वजह, 2 महीने से अटकी सैलरी

अब 4 बड़े शहरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें कुछ इस प्रकार हैं:

  • दिल्ली: ₹1665
  • कोलकाता: ₹1769
  • मुंबई: ₹1616.50
  • चेन्नई: ₹1823.50

4 महीनों में कुल कितनी घटी कीमतें?

मार्च से लेकर जुलाई तक कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगभग ₹140 तक की कमी आ चुकी है। चारों महानगरों में कीमतों में आई कुल गिरावट कुछ इस तरह रही:

haryana-mpmv-yojana
अब किसानों को मिलेंगे 8000 रुपए प्रति एकड़! बस करें ये छोटा सा काम, सरकार की योजना का उठाएं पूरा फायदा
  • दिल्ली: ₹138
  • कोलकाता: ₹144
  • मुंबई: ₹139
  • चेन्नई: ₹141.5

इस गिरावट से फूड इंडस्ट्री और अन्य छोटे-बड़े कारोबारियों को बड़ा फायदा हो रहा है।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं

जहां कमर्शियल सिलेंडर सस्ता हो रहा है, वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में लंबे समय से कोई बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार 8 अप्रैल को सरकार ने घरेलू सिलेंडर के दाम में ₹50 की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद से रेट स्थिर बने हुए हैं।

New rules implemented for government jobs in Haryana
Haryana: हरियाणा में सरकारी नौकरी के लिए नए नियम लागू, अब इन लोगों को नहीं मिलेंगी सरकारी नौकरी

घरेलू सिलेंडर के मौजूदा दाम इस प्रकार हैं:

  • दिल्ली: ₹853
  • कोलकाता: ₹879
  • मुंबई: ₹852.50
  • चेन्नई: ₹868.50

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी कितने साल चलती है? यहां मिलेगा जवाब मसूरी ट्रिप पर जाने से पहले ये 8 बातें ज़रूर जान लें केम्पटी फॉल के बारे में 7 दिलचस्प बातें गर्मियों में पिएं गोंद कतीरा, मिलेंगे शरीर को अनेक फायदे सावन 2025 में कब-कब पड़ेंगे सोमवार? पूरी लिस्ट यहां देखें!