ताजा खबरेंहरियाणा

Haryana: साक्षी मलिक के गांव मोखरा में गहराया जलसंकट, 25 दिन से नहीं आ रही पानी की सप्लाई

हरियाणा के महम कस्बे के गांव मोखरा में पीने के पानी को लेकर हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय पहलवान साक्षी मलिक के इस गांव में पिछले 25 दिनों से नलकों में पानी नहीं...

हरियाणा के महम कस्बे के गांव मोखरा में पीने के पानी को लेकर हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय पहलवान साक्षी मलिक के इस गांव में पिछले 25 दिनों से नलकों में पानी नहीं आया है। हालात से तंग आकर गांव की महिलाओं ने सोमवार को जलघर के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि नहर में तीन दिन पहले ही पानी छोड़ दिया गया था, लेकिन कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से अब तक पानी जलघर तक नहीं पहुंच पाया है। गांववालों ने कल ही इस मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों से की थी, लेकिन आज भी जलघर में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था।

gharounda karnal news
करनाल में डॉक्टर से कथित मारपीट का मामला गरमाया, SHO निलंबित — विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं ठप

गांव की महिलाओं ने कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे कामचोरी करते हैं और जलघर में अनुशासनहीन गतिविधियों में लिप्त रहते हैं। महिलाओं का आरोप था कि कुछ कर्मचारी जलघर को अपनी निजी जगह की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं और वहां गलत किस्म की महिलाओं को आने की छूट दी जाती है।

ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द जलघर तक पानी पहुंचाया जाए और गांव में नियमित (drinking water supply) शुरू की जाए। साथ ही, जिन कर्मचारियों की लापरवाही से गांववाले पानी के लिए तरस रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

Online Transfer Policy
Online Transfer Policy बनी कर्मचारियों की मुश्किलों की वजह, 2 महीने से अटकी सैलरी

स्थानीय प्रशासन की ओर से अब तक इस मुद्दे पर कोई ठोस जवाब सामने नहीं आया है, जिससे लोगों में नाराज़गी और बढ़ रही है। गांववाले अब उम्मीद कर रहे हैं कि अधिकारियों की नींद खुले और इस गंभीर समस्या का जल्द समाधान किया जाए।

haryana-mpmv-yojana
अब किसानों को मिलेंगे 8000 रुपए प्रति एकड़! बस करें ये छोटा सा काम, सरकार की योजना का उठाएं पूरा फायदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी कितने साल चलती है? यहां मिलेगा जवाब मसूरी ट्रिप पर जाने से पहले ये 8 बातें ज़रूर जान लें केम्पटी फॉल के बारे में 7 दिलचस्प बातें गर्मियों में पिएं गोंद कतीरा, मिलेंगे शरीर को अनेक फायदे सावन 2025 में कब-कब पड़ेंगे सोमवार? पूरी लिस्ट यहां देखें!