हरियाणाताजा खबरें

Haryana News: गुरुग्राम में बिकी हरियाणा की सबसे महंगी वाइन शॉप, जानें कितने करोड़ में हुई नीलामी

गुरुग्राम की साइबर सिटी एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह बनी है ब्रिस्टल चौक की वाइन शॉप, जिसकी नीलामी हरियाणा में अब तक की सबसे बड़ी कीमत पर हुई है। एक्साइज डिपार्टमेंट द्वारा शुक्रवार और शनिवार...

Most expensive wine shop in Haryana: गुरुग्राम की साइबर सिटी एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह बनी है ब्रिस्टल चौक की वाइन शॉप, जिसकी नीलामी हरियाणा में अब तक की सबसे बड़ी कीमत पर हुई है। एक्साइज डिपार्टमेंट द्वारा शुक्रवार और शनिवार को कराई गई नीलामी में यह वाइन शॉप 98 करोड़ 60 लाख रुपये में बिकी।

इस वाइन शॉप के लिए डिपार्टमेंट ने 94 करोड़ 60 लाख रुपये का रिजर्व प्राइस तय किया था, लेकिन बोली में यह तय आंकड़े से कहीं ज्यादा पर पहुंच गई। यह सौदा हरियाणा में किसी एक शराब दुकान के लिए अब तक की सबसे ऊंची बोली मानी जा रही है।

21 महीने के लिए मिला लाइसेंस

इस नीलामी में दुकान के लिए 21 महीने का लाइसेंस दिया गया है, जो 31 मार्च 2026 तक वैध रहेगा। इससे पहले, वेस्ट जोन की एक वाइन शॉप बीते हफ्ते 64 करोड़ रुपये में नीलाम हुई थी, जबकि पिछले साल गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर एक दुकान 50 करोड़ में बिकी थी।

PGI में इलाज कराने वालों के लिए खुशखबरी! नवंबर से शुरू होगा नया Neuroscience सेंटर, लाखों मरीजों को होगा फायदा

इस बार ईस्ट जोन की नीलामी से एक्साइज विभाग को जबरदस्त कमाई हुई है। विभाग को सिर्फ दो दिन की नीलामी में ही 1270.40 करोड़ रुपये की एक्साइज लाइसेंस फीस मिली है, जबकि रिजर्व प्राइस 1198.90 करोड़ रुपये तय किया गया था। यानी 5.96% की बढ़त के साथ टोटल कलेक्शन हुआ है। (Haryana wine shop auction)

अभी बाकी हैं कई ज़ोन की नीलामी

शुक्रवार और शनिवार की नीलामी में ईस्ट जोन के 79 में से सिर्फ 50 जोन की ही बोली पूरी हो पाई। अब बाकी बचे ज़ोन की नीलामी अगले हफ्ते होगी।

गुरुग्राम वेस्ट ज़ोन के लिए अगली बोली प्रक्रिया 3 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी, जिसमें ऑनलाइन बिड्स स्वीकार की जाएंगी। उसी दिन शाम 5 बजे इनका मूल्यांकन किया जाएगा।

Haryana: हरियाणा में 5 नए जिलों की तैयारी, जानिए कौन-कौन से शहर होंगे शामिल

इसके अलावा ईस्ट के बचे हुए 29 ज़ोन की नीलामी 5 जून को तय की गई है। प्रक्रिया का समय वही रहेगा—सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बिडिंग और 5 बजे रिजल्ट। इस चरण के लिए रिजर्व प्राइस 1021 करोड़ रुपये रखा गया है। (Gurgaon liquor license bidding)

नीलामी के इन आंकड़ों से साफ है कि हरियाणा में शराब के कारोबार को लेकर प्रतिस्पर्धा और निवेश दोनों ही अपने शिखर पर हैं। गुरुग्राम जैसे शहरों में हाई-एंड लोकेशंस की वाइन शॉप्स को लेकर डीलर्स के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है।

हरियाणा सरकार ने शुरू की नई योजना, सड़क हादसों में घायलों की मदद करने पर मिलेगा 25 हजार का इनाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी कितने साल चलती है? यहां मिलेगा जवाब मसूरी ट्रिप पर जाने से पहले ये 8 बातें ज़रूर जान लें केम्पटी फॉल के बारे में 7 दिलचस्प बातें गर्मियों में पिएं गोंद कतीरा, मिलेंगे शरीर को अनेक फायदे सावन 2025 में कब-कब पड़ेंगे सोमवार? पूरी लिस्ट यहां देखें!