हरियाणाताजा खबरें

Haryana News: हरियाणा में दो जगह बनेगी फिल्म सिटी, पिंजौर में 100 एकड़ में जल्द शुरू होगा काम – गुरुग्राम भी शामिल

हरियाणा अब फिल्मी दुनिया की तरफ तेज़ी से कदम बढ़ा रहा है। राज्य सरकार ने प्रदेश में दो अलग-अलग लोकेशंस पर फिल्म सिटी बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसका ऐलान खुद...

हरियाणा अब फिल्मी दुनिया की तरफ तेज़ी से कदम बढ़ा रहा है। राज्य सरकार ने प्रदेश में दो अलग-अलग लोकेशंस पर फिल्म सिटी बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसका ऐलान खुद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया है। उन्होंने बताया कि यह पूरी योजना दो चरणों में पूरी की जाएगी, जिससे ना सिर्फ स्थानीय कलाकारों को मंच मिलेगा बल्कि रोजगार के भी नए मौके पैदा होंगे।

पहले चरण में पिंजौर में बनेगी फिल्म सिटी

मुख्यमंत्री के मुताबिक, पहले फेज़ में पंचकूला जिले के पिंजौर में लगभग 100 एकड़ जमीन पर फिल्म सिटी तैयार की जाएगी। इसके लिए ज़मीन चिह्नित कर ली गई है और अब जल्द ही कंसल्टेंसी प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इस फिल्म सिटी के ज़रिए न केवल हरियाणवी सिनेमा को मजबूती मिलेगी, बल्कि राज्य के युवाओं को फिल्म और मीडिया इंडस्ट्री में काम करने के नए मौके मिलेंगे।

PGI में इलाज कराने वालों के लिए खुशखबरी! नवंबर से शुरू होगा नया Neuroscience सेंटर, लाखों मरीजों को होगा फायदा

गुरुग्राम में भी बनेगी फिल्म सिटी

दूसरे चरण में हरियाणा सरकार की योजना गुरुग्राम में फिल्म सिटी बनाने की है। यहां के लिए ज़मीन की तलाश अभी जारी है। गुरुग्राम जैसी मेट्रो सिटी में फिल्म सिटी बनना इंडस्ट्री के लिहाज़ से काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि यहां पहले से ही इंफ्रास्ट्रक्चर और टैलेंट दोनों की भरमार है।

सिनेमा और संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री सैनी महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय फिल्म महोत्सव के समापन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने वहां मौजूद फिल्म निर्माताओं और कलाकारों को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार फिल्म और कल्चर सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Haryana: हरियाणा में 5 नए जिलों की तैयारी, जानिए कौन-कौन से शहर होंगे शामिल
  • उन्होंने बताया कि दूरदर्शन पर हफ्ते में कम से कम एक दिन हरियाणवी फिल्मों का प्रसारण कराने के लिए प्रसार भारती से बातचीत की जा रही है।
  • इसके अलावा, हरियाणा के सभी विश्वविद्यालयों में फिल्म मेकिंग कोर्स शुरू करने की जिम्मेदारी सुपवा (दादा लखमी चंद यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स) को सौंपी जाएगी।
  • साथ ही, हर स्कूल में थिएटर एजुकेशन शुरू करने के लिए भी शिक्षा विभाग के साथ मिलकर योजना बनाई जा रही है।

सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों और क्षेत्रीय सिनेमा को सपोर्ट

मुख्यमंत्री ने ये भी भरोसा दिलाया कि सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों को फिर से जिंदा करने की मांग पर सरकार गंभीर है। उन्होंने बताया कि इसके लिए पहले से ही एक फिल्म प्रमोशन बोर्ड बना हुआ है, जो कला एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग के साथ मिलकर फिल्म नीति पर काम कर रहा है।

इतना ही नहीं, उन्होंने फिल्म सब्सिडी के लंबित मामलों पर भी बात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले 30 दिनों के भीतर 5 लंबित मामलों की सब्सिडी रिलीज़ कर दी जाएगी और नए आवेदन भी आमंत्रित किए जाएंगे।

हरियाणा सरकार ने शुरू की नई योजना, सड़क हादसों में घायलों की मदद करने पर मिलेगा 25 हजार का इनाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी कितने साल चलती है? यहां मिलेगा जवाब मसूरी ट्रिप पर जाने से पहले ये 8 बातें ज़रूर जान लें केम्पटी फॉल के बारे में 7 दिलचस्प बातें गर्मियों में पिएं गोंद कतीरा, मिलेंगे शरीर को अनेक फायदे सावन 2025 में कब-कब पड़ेंगे सोमवार? पूरी लिस्ट यहां देखें!