मनोरंजन

Chunky Panday Net Worth: ‘हाउसफुल 5’ में वापसी कर रहे ‘आखिरी पास्ता’, जानिए कितने करोड़ के है मालिक

‘हाउसफुल 5’ (Housefull 5) का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। एक बार फिर कॉमेडी और मस्ती से भरपूर इस सीरीज़ में चंकी पांडे अपने आइकॉनिक कैरेक्टर 'आखिरी पास्ता' (Aakhri Pasta) की भूमिका में नजर आने...

Chunky Panday Net Worth: ‘हाउसफुल 5’ (Housefull 5) का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। एक बार फिर कॉमेडी और मस्ती से भरपूर इस सीरीज़ में चंकी पांडे अपने आइकॉनिक कैरेक्टर ‘आखिरी पास्ता’ (Aakhri Pasta) की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म 5 जून को थिएटर्स में रिलीज हो रही है और इसे लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है।

ट्रेलर को ऑडियंस से अच्छा रिस्पांस मिला है। फिल्म की स्टारकास्ट भी इस बार काफी बड़ी है—अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, फरदीन खान, नाना पाटेकर, डिनो मोरिया, संजय दत्त से लेकर जॉनी लीवर और श्रेयस तलपड़े तक—ये सभी बड़े चेहरे एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। लेकिन इसी स्टारकास्ट में चंकी पांडे की मौजूदगी एक खास क्रेज क्रिएट कर रही है। आइए जानते हैं चंकी पांडे की कुल संपत्ति (Chunky Panday net worth) कितनी है और उनके करियर की कुछ दिलचस्प बातें।

Chunky Panday Net Worth: चंकी पांडे की कमाई कितनी है?

कॉमेडी किरदार ‘आखिरी पास्ता’ ने चंकी पांडे को एक नई पहचान दी थी। उनके मजेदार एक्सप्रेशंस और डायलॉग डिलीवरी ने उन्हें इस रोल में फेमस बना दिया। अब ‘हाउसफुल 5’ में वह दोबारा उसी अवतार में लौट रहे हैं।

Netflix Trending
भारत में NetFlix पर आज सबसे ज़्यादा देखी जा रहीं ये 5 फिल्में, एक्शन से लेकर इमोशंस तक सब कुछ है लाइन में

चंकी ने अपने करियर की शुरुआत 1987 में फिल्म ‘आग ही आग’ से की थी। बॉलीवुड में पहचान बनाने के बाद उन्होंने बांग्लादेशी फिल्मों में भी काम किया, जहां उन्हें खासा सराहा गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चंकी पांडे की नेट वर्थ करीब ₹150 करोड़ बताई जाती है। वह एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ‘Bollywood Electric’ के मालिक हैं। फिल्मों में एक्टिंग के अलावा इसी बिजनेस से उनकी अच्छी-खासी कमाई होती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह एक फिल्म के लिए लगभग ₹5-6 करोड़ की फीस चार्ज करते हैं।

असली नाम जानकर चौंक जाएंगे

बहुत कम लोगों को पता है कि चंकी पांडे का असली नाम सुयश पांडे है। इंडस्ट्री में कदम रखते वक्त उन्होंने ‘चंकी’ नाम अपनाया और इसी नाम से फेमस हो गए।

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा का दूसरा Instagram अकाउंट भी सस्पेंड, फैंस और परिवार में निराशा

पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने भावना पांडे से साल 1998 में शादी की थी। उनके दो बेटियां हैं—अनन्या पांडे, जो अब एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस बन चुकी हैं, और अलाना पांडे, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

एक पुराने इंटरव्यू में भावना ने बताया था कि उनके पेरेंट्स शुरुआत में इस रिश्ते को लेकर श्योर नहीं थे, क्योंकि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री की लाइफस्टाइल और अनिश्चितताओं के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। लेकिन वक्त के साथ सब ठीक हो गया।

खुद चंकी ने भी एक इंटरव्यू में कबूल किया था कि भावना से शादी करना उनके लिए लाइफ-चेंजिंग साबित हुआ। उन्होंने कहा था, “शादी के वक्त मैं अपने करियर के सबसे डाउन फेज में था। इंडिया छोड़कर बांग्लादेश में काम कर रहा था, लेकिन भावना से शादी के बाद ज़िंदगी का ट्रैक बदल गया।”

webseries, movie release in june
June OTT Releases: जून में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का धमाका, जानिए कौन कौनसी वेब सीरीज और फ़िल्में होंगी रिलीज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी कितने साल चलती है? यहां मिलेगा जवाब मसूरी ट्रिप पर जाने से पहले ये 8 बातें ज़रूर जान लें केम्पटी फॉल के बारे में 7 दिलचस्प बातें गर्मियों में पिएं गोंद कतीरा, मिलेंगे शरीर को अनेक फायदे सावन 2025 में कब-कब पड़ेंगे सोमवार? पूरी लिस्ट यहां देखें!