मनोरंजन

June OTT Releases: जून में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का धमाका, जानिए कौन कौनसी वेब सीरीज और फ़िल्में होंगी रिलीज़

जून का महीना ओटीटी लवर्स के लिए कुछ कम नहीं होगा। अलग-अलग जॉनर की दमदार वेब सीरीज (web series), फिल्मों (OTT movies) और रियलिटी शोज़ (reality shows) के साथ एंटरटेनमेंट का फुल डोज़ मिलने वाला...

Upcoming June OTT Releases: जून का महीना ओटीटी लवर्स के लिए कुछ कम नहीं होगा। अलग-अलग जॉनर की दमदार वेब सीरीज (web series), फिल्मों (OTT movies) और रियलिटी शोज़ (reality shows) के साथ एंटरटेनमेंट का फुल डोज़ मिलने वाला है। प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, जी5 और जियोसिनेमा जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर एक से बढ़कर एक कंटेंट तैयार है, जिसमें थ्रिलर, क्राइम, कॉमेडी और ड्रामा सबकुछ शामिल है।

4 जून – ‘स्टोलेन’ से क्राइम थ्रिलर की शुरुआत

4 जून को प्राइम वीडियो (Prime Video) पर Stolen का प्रीमियर होगा। यह एक इंटेंस क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अभिषेक बनर्जी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी दो भाइयों की है, जो रेलवे स्टेशन पर एक बच्ची की किडनैपिंग का चश्मदीद बनते हैं और उसकी मां की मदद के लिए कदम उठाते हैं। लेकिन यह फैसला उन्हें क्राइम की खतरनाक दुनिया के सामने ला खड़ा करता है। इस फिल्म का निर्देशन करन तेजपाल ने किया है, और रिलीज से पहले ही इसे कई अवॉर्ड्स मिल चुके हैं।

जी5 पर श्रिया पिलगांवकर का छल कपट: द डिसेप्शन

जून में जी5 (Zee5) पर Chhal Kapatt: The Deception नाम की एक सस्पेंसफुल वेब सीरीज रिलीज होगी। कहानी एक डेस्टिनेशन वेडिंग से शुरू होती है, जो बुरहानपुर में हो रही होती है। लेकिन जश्न के बीच एक करीबी दोस्त की मौत हो जाती है और मामला मर्डर मिस्ट्री में बदल जाता है। इंस्पेक्टर देविका (श्रिया पिलगांवकर) इस केस की जांच कर रही हैं। जैसे-जैसे तहकीकात आगे बढ़ती है, रिश्तों की सच्चाई सामने आने लगती है। सीरीज में श्रिया के साथ अनुज सचदेवा भी नजर आएंगे और इसे डायरेक्ट किया है अजय भुयान ने।

Netflix Trending
भारत में NetFlix पर आज सबसे ज़्यादा देखी जा रहीं ये 5 फिल्में, एक्शन से लेकर इमोशंस तक सब कुछ है लाइन में

13 जून – नेटफ्लिक्स पर लौटेगा राणा नायडू 2

क्राइम और इमोशनल ड्रामा के कॉम्बिनेशन वाली Rana Naidu वेब सीरीज का दूसरा सीजन 13 जून से नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम किया जाएगा। पहले सीजन की तरह इस बार भी वेंकटेश और राणा डुग्गाबाती फादर-सन की जटिल केमिस्ट्री में नजर आएंगे। इस बार कास्ट में अर्जुन रामपाल, कृति खरबंदा और सुनील ग्रोवर जैसे चेहरे भी जुड़ने जा रहे हैं। शो का डायरेक्शन करण अंशुमान, सुपर्ण वर्मा और अभय चोपड़ा ने किया है। ये शो अमेरिकी सीरीज Ray Donovan का भारतीय अडैप्टेशन है।

12 जून – करण जौहर लेकर आएंगे द ट्रेटर्स

प्राइम वीडियो पर 12 जून से शुरू होगा The Traitors India, जो इंटरनैशनल लेवल पर पहले ही हिट रियलिटी शो रह चुका है। इस शो को करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। कॉन्सेप्ट है – “भरोसे और धोखे की जंग”, जिसमें 20 सेलिब्रिटीज हिस्सा लेंगे। शो हर गुरुवार रात 8 बजे प्रीमियर होगा। कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में उर्फी जावेद, राज कुंद्रा, एल्विश यादव और अंशुला कपूर जैसे चर्चित नाम शामिल हैं।

20 जून – जी5 पर आएगा डिटेक्टिव शेरदिल

दिलजीत दोसांझ की अगली फिल्म Detective Sherdil 20 जून को Zee5 पर रिलीज होगी। फिल्म की खास बात ये है कि इसमें सस्पेंस, थ्रिल और ह्यूमर का दिलचस्प मिक्स देखने को मिलेगा। बुडापेस्ट में शूट हुई इस फिल्म को डायरेक्ट किया है रवि छाबड़िया ने। फिल्म में दिलजीत के साथ डायना पेंटी, बोमन ईरानी, चंकी पांडे, रत्ना पाठक शाह और बनिता संधू नजर आएंगे।

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा का दूसरा Instagram अकाउंट भी सस्पेंड, फैंस और परिवार में निराशा

21 जून – कपिल शर्मा के शो का तीसरा सीजन

नेटफ्लिक्स पर The Great Indian Kapil Sharma Show का नया सीजन 21 जून से शुरू होगा। इस बार शो में कपिल के साथ सुनील ग्रोवर भी वापसी कर रहे हैं। खास बात ये है कि इस बार कुछ बेहद यूनिक और फनी सुपरफैंस भी इस शो का हिस्सा बनेंगे, जिन्हें अपनी टैलेंट दिखाने का मौका मिलेगा। ह्यूमर और फैन कल्चर का यह शानदार कॉम्बो फैन्स के लिए खास होने वाला है।

27 जून – जियोसिनेमा पर राम कपूर की मिस्त्री

मशहूर अमेरिकन सीरीज Monk पर बेस्ड इंडियन अडैप्टेशन Mistry को राम कपूर लेकर आ रहे हैं। यह शो 27 जून से JioCinema पर स्ट्रीम होगा। शो में राम कपूर OCD से जूझते एक डिटेक्टिव की भूमिका में हैं, जो अजीबोगरीब केस सुलझाते हैं। शो में मोना सिंह भी अहम किरदार निभा रही हैं, और डायरेक्शन ऋषभ शेठ ने किया है।

जून के अंत में लौट सकते हैं स्पेशल ऑप्स 2

हॉटस्टार (Hotstar) की पॉपुलर एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज Special Ops का टीज़र हाल ही में रिलीज हुआ, और उम्मीद की जा रही है कि जून के आखिरी हफ्ते में इसका नया सीजन (Special Ops 2) आ सकता है। इस बार भी के के मेनन, हिम्मत सिंह की भूमिका में लौटेंगे और एक बार फिर इंटरनेशनल टेररिज्म के खिलाफ अपनी स्पेशल टास्क फोर्स के साथ मोर्चा संभालते नजर आएंगे।

Chunky Panday Net Worth: ‘हाउसफुल 5’ में वापसी कर रहे ‘आखिरी पास्ता’, जानिए कितने करोड़ के है मालिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी कितने साल चलती है? यहां मिलेगा जवाब मसूरी ट्रिप पर जाने से पहले ये 8 बातें ज़रूर जान लें केम्पटी फॉल के बारे में 7 दिलचस्प बातें गर्मियों में पिएं गोंद कतीरा, मिलेंगे शरीर को अनेक फायदे सावन 2025 में कब-कब पड़ेंगे सोमवार? पूरी लिस्ट यहां देखें!