टेक्नोलॉजी

आज रात 12 बजे से इन Smartphones पर बंद हो जाएगी ये सुविधा, कहीं आपके पास तो नहीं ये फोन

8 जून 2025 से WhatsApp कुछ पुराने iPhone और Android फोन्स पर काम करना बंद कर देगा। इसका कारण है कि ये डिवाइसेज़ अब नए सिक्योरिटी अपडेट्स को सपोर्ट नहीं करतीं, जिससे यूज़र्स के डेटा की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। ऐसे में अगर आपके पास पुराना फोन है, तो जरूरी है कि आप अपना डिवाइस चेक कर लें या फिर समय रहते सॉफ़्टवेयर अपडेट (software update) कर लें।

अगर आप पुराने स्मार्टफोन पर WhatsApp चला रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद अहम है। मेटा (Meta) की इस पॉपुलर मैसेजिंग ऐप ने 8 जून 2025 से कुछ पुराने iPhone और Android डिवाइसेज़ पर अपना सपोर्ट बंद कर दिया है। यानी, आज रात 12 बजे के बाद इन फोनों पर WhatsApp काम नहीं करेगा।

vi ott plan details
Vi ने लॉन्च किया नया प्लान, 180 दिन की वैलिडिटी के साथ फ्री में मिलेगा SonyLIV जैसे OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन

इस फैसले के पीछे सबसे बड़ा कारण है डेटा सिक्योरिटी (data security)। पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम्स (operating systems) पर चल रहे डिवाइसेज़ को अब जरूरी सिक्योरिटी अपडेट्स नहीं मिलते, जिससे यूज़र डेटा खतरे में आ सकता है। ऐसे में WhatsApp ने इन डिवाइसेज़ के लिए सपोर्ट हटाने का निर्णय लिया है।

Oppo F29 5G
ओप्पो ने पेश किया नया 5G धमाका: दमदार बैटरी, जबरदस्त कैमरा और स्टाइलिश लुक के साथ आया Oppo F29 5G

किन फोनों पर बंद होगा WhatsApp?

iPhone मॉडल्स (iOS 12 या इससे नीचे वाले वर्जन पर चलने वाले)

  • iPhone 5s
  • iPhone 6
  • iPhone 6 Plus
  • iPhone 6s
  • iPhone 6s Plus
  • iPhone SE (1st Generation)

Android डिवाइसेज़ (Android 5.0 या उससे नीचे के वर्जन वाले)

  • Samsung Galaxy S4
  • Samsung Galaxy Note 3
  • Sony Xperia Z1
  • LG G2
  • Huawei Ascend P6
  • Moto G (1st Gen)
  • Motorola RAZR HD
  • Moto E (2014)

कैसे बचें WhatsApp बंद होने से?

अगर आपके फोन में iOS 15.1 या Android 5.1 (या इससे ऊपर का वर्जन) इंस्टॉल है, तो चिंता की बात नहीं है — WhatsApp पहले की तरह चलता रहेगा। लेकिन अगर आपका फोन पुराने वर्जन पर है, तो जल्द से जल्द उसे अपडेट करें। फोन को अपडेट करने से पहले, अपनी चैट्स का बैकअप (WhatsApp chat backup) लेना न भूलें। ताकि अपडेट के दौरान कोई डेटा न खोए।

Railway Ticket Booking
Railway Ticket Booking: अब IRCTC से कन्फर्म टिकट बुक करना हुआ आसान, सर्वर फेल की टेंशन खत्म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी कितने साल चलती है? यहां मिलेगा जवाब मसूरी ट्रिप पर जाने से पहले ये 8 बातें ज़रूर जान लें केम्पटी फॉल के बारे में 7 दिलचस्प बातें गर्मियों में पिएं गोंद कतीरा, मिलेंगे शरीर को अनेक फायदे सावन 2025 में कब-कब पड़ेंगे सोमवार? पूरी लिस्ट यहां देखें!