ताजा खबरें

Fatehabad: नर्सिंग कॉलेज में बैंच पर बैठने को लेकर विवाद, BSC नर्सिंग छात्र पर चाकू से वार, 11 पर केस दर्ज

हरियाणा के फतेहाबाद ज़िले के गांव अहरवां में बेंच पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शहीद बाबा दीप सिंह नर्सिंग कॉलेज के एक छात्र पर चाकू से हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस

Fatehabad News: हरियाणा के फतेहाबाद ज़िले के गांव अहरवां में बेंच पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शहीद बाबा दीप सिंह नर्सिंग कॉलेज के एक छात्र पर चाकू से हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अभिषेक और उसके 10 साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

घटना का आधार कुछ दिन पहले कॉलेज में हुई कहासुनी बताई जा रही है। भिवानी के तिगाणा गांव निवासी आशीष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त अंकित के साथ अहरवां गांव में किराए पर रहकर BSc Nursing की पढ़ाई कर रहा है। कॉलेज में ही फतेहाबाद निवासी अभिषेक भी पढ़ता है, जो छात्र के मुताबिक, अक्सर कॉलेज में बदमाशी और झगड़ा करता रहता है।

Online Transfer Policy
Online Transfer Policy बनी कर्मचारियों की मुश्किलों की वजह, 2 महीने से अटकी सैलरी

पहले हुआ था विवाद, फिर चाकू से हमला

शिकायत के अनुसार, 28 मई को क्लासरूम में बेंच पर बैठने को लेकर अभिषेक से उसकी बहस हुई थी। उसी दिन छुट्टी के बाद कॉलेज के बाहर दोनों के बीच हाथापाई हुई, जिसमें अभिषेक ने कथित रूप से थप्पड़ मारे और धमकी देकर वहां से चला गया।

पीड़ित के मुताबिक, इसके दो दिन बाद यानी 30 मई को जब वह अपने दोस्त अंकित के साथ कॉलेज से कमरे की ओर लौट रहा था, तभी सरकारी स्कूल के पास मोटरसाइकिल रोककर कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि अभिषेक ने आते ही चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने अंकित को भी नहीं छोड़ा और उस पर भी चाकू से वार किए। (student stabbing incident Fatehabad)

haryana-mpmv-yojana
अब किसानों को मिलेंगे 8000 रुपए प्रति एकड़! बस करें ये छोटा सा काम, सरकार की योजना का उठाएं पूरा फायदा

हमले के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। दोनों घायलों को तुरंत रतिया के CHC (Community Health Centre) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

फिलहाल फतेहाबाद सदर पुलिस ने IPC की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (Fatehabad student assault case) पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

New rules implemented for government jobs in Haryana
Haryana: हरियाणा में सरकारी नौकरी के लिए नए नियम लागू, अब इन लोगों को नहीं मिलेंगी सरकारी नौकरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी कितने साल चलती है? यहां मिलेगा जवाब मसूरी ट्रिप पर जाने से पहले ये 8 बातें ज़रूर जान लें केम्पटी फॉल के बारे में 7 दिलचस्प बातें गर्मियों में पिएं गोंद कतीरा, मिलेंगे शरीर को अनेक फायदे सावन 2025 में कब-कब पड़ेंगे सोमवार? पूरी लिस्ट यहां देखें!