Operation Sindoor : 1971 के बाद पहली बार भारत की तीनों सेनाएं एक साथ मैदान में, पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब!
पहलगाम हमले का करारा जवाब देते हुए भारत ने पाकिस्तान और PoK के आतंकी ठिकानों पर बुधवार देर रात एक जबरदस्त जवाबी कार्रवाई की। 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम की इस सैन्य कार्यवाही में भारतीय थलसेना, वायुसेना और नौसेना तीनों ने मिलकर हमला बोला, जिसमें...

Operation Sindoor: पहलगाम हमले का करारा जवाब देते हुए भारत ने पाकिस्तान और PoK के आतंकी ठिकानों पर बुधवार देर रात एक जबरदस्त जवाबी कार्रवाई की। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम की इस सैन्य कार्यवाही में भारतीय थलसेना, वायुसेना और नौसेना तीनों ने मिलकर हमला बोला, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के 9 बड़े आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। हमले के दौरान बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद में भारी नुकसान की खबर है।

भारतीय हमले में सबसे बड़ा असर बहावलपुर में देखा गया, जहां एयर स्ट्राइक के बाद 30 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर है। पाकिस्तान की सेना के जनसंपर्क विभाग ISPR के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने खुद स्वीकार किया कि भारत की तरफ से 24 मिसाइलें दागी गईं। इस पूरे ऑपरेशन की निगरानी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रातभर की, जो इस कार्रवाई की गंभीरता को दर्शाता है।
इस ऑपरेशन की सबसे बड़ी खासियत रही तीनों सेनाओं की एकजुटता। 1971 की ऐतिहासिक जंग के बाद यह पहला मौका है जब भारतीय थलसेना, वायुसेना और नौसेना ने मिलकर दुश्मन को जवाब दिया। इससे साफ हो गया है कि भारत अब सिर्फ बात नहीं करता, सीधे कार्रवाई करता है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ एक सख्त संदेश है कि अगर कोई भारत की शांति भंग करेगा, तो जवाब तीनों दिशाओं से एक साथ मिलेगा।