हरियाणाताजा खबरें

जल्दी अमीर बनने की चाह में बर्बाद हुआ करियर, अब देशद्रोह का आरोप — जानिए कौन है YouTuber Jyoti Malhotra

हरियाणा की रहने वाली YouTuber ज्योति मल्होत्रा को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर न्यूज़ चैनलों तक हर जगह चर्चा है। ग्लैमरस लाइफ जीने वाली ज्योति को...

Hisar (Haryana): हरियाणा की रहने वाली YouTuber Jyoti Malhotra को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर न्यूज़ चैनलों तक हर जगह चर्चा है। ग्लैमरस लाइफ जीने वाली ज्योति को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जिसने भी उसके ट्रैवेल व्लॉग्स देखे होंगे, उसे शायद अंदाज़ा भी नहीं रहा होगा कि कैमरे के पीछे कुछ और ही कहानी चल रही है।

एक छोटे से शहर से निकलकर इंटरनेशनल लेवल पर ट्रैवलिंग करने वाली ये लड़की आखिर ऐसा कौन सा रास्ता चुन बैठी, जिसकी वजह से अब उसे अपनी पहचान से नहीं, बल्कि अपने गुनाहों से जाना जा रहा है? आइए जानते हैं उसकी कहानी — उसके बचपन से लेकर YouTube स्टार बनने तक और फिर जेल की सलाखों तक पहुंचने की पूरी जर्नी।

हिसार से शुरू हुआ सफर, पढ़ाई में नहीं थी दिलचस्पी

 Jyoti Malhotra हरियाणा के हिसार की न्यू अग्रसेन कॉलोनी की रहने वाली हैं। वो अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। पिता हरीश मल्होत्रा बिजली विभाग से रिटायर्ड हैं, और माता-पिता के बीच तलाक हो चुका है। ज्योति अपने पिता के साथ 58 गज के एक छोटे से मकान में रहा करती थीं।

gharounda karnal news
करनाल में डॉक्टर से कथित मारपीट का मामला गरमाया, SHO निलंबित — विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं ठप

12वीं पास करते ही उसने पढ़ाई से ज्यादा नौकरी की तरफ रुख किया। पैसों की इतनी जल्दी थी कि कॉलेज की पढ़ाई को बैक सीट पर डाल दिया। बाद में एफसी वुमन कॉलेज, हिसार से बीए जरूर किया, लेकिन पढ़ाई में दिल कभी लगा ही नहीं।

पैसे के पीछे भागती रही, बार-बार बदली नौकरी

ज्योति ने 14 साल पहले एक कोचिंग सेंटर में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी से करियर की शुरुआत की। नौकरी ज्यादा चली नहीं, तो छोड़ दी। फिर एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाया, लेकिन कम सैलरी के चलते वो भी छोड़ दिया। इसके बाद एक प्राइवेट कंपनी में दोबारा रिसेप्शनिस्ट बनी, फिर गुरुग्राम में एक कंपनी में काम किया। लेकिन कोविड के दौरान वह नौकरी भी हाथ से निकल गई।

बार-बार नौकरी बदलना, जल्दी पैसा कमाने की चाह — ये सब कुछ शायद उसके अंदर की बेचैनी का संकेत थे। ज्योति के पिता के मुताबिक, उसे हमेशा से लग्जरी लाइफ चाहिए थी, जिसके लिए वह किसी भी हद तक जाने को तैयार रहती थी।

Online Transfer Policy
Online Transfer Policy बनी कर्मचारियों की मुश्किलों की वजह, 2 महीने से अटकी सैलरी

Pandemic के बाद बनी YouTuber, रातों-रात मिली पॉपुलैरिटी

कोरोना के बाद जब नौकरी गई, तब ज्योति ने अपने लिए नया रास्ता खोजा — सोशल मीडिया। उसने “Travel With Jo” नाम से YouTube चैनल शुरू किया, जिस पर वो देश-विदेश घूमने के वीडियो अपलोड करने लगी। धीरे-धीरे चैनल ने पॉपुलैरिटी पकड़ ली — आज उसके चैनल पर करीब 3.77 लाख सब्सक्राइबर्स हैं, वहीं इंस्टाग्राम पर भी 1.3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

ज्योति के वीडियोज़ में दिखने वाली ग्लैमरस लाइफ, विदेशी ट्रैवल्स और लग्जरी होटल्स लोगों को आकर्षित करने लगे। लेकिन ये सबकुछ देखने वाले शायद कभी सोच भी नहीं सकते थे कि इसके पीछे का फाइनेंस कहां से आ रहा है।

ज्यादा पैसे और चमक-धमक की चाह ने बदल दी दिशा

पुलिस के मुताबिक, ज्योति ने 2023 में एजेंट्स के ज़रिए वीज़ा लिया और पाकिस्तान की यात्रा की। वहां उसका संपर्क पाकिस्तान हाई कमिशन के लोगों और कथित खुफिया एजेंसी से हुआ। उसके कुछ वीडियो में पाकिस्तान की सकारात्मक छवि दिखाने की कोशिश की गई — जैसे भारत-पाक क्रिकेट मैच में वहां के दर्शकों की रिएक्शन या कश्मीर से जुड़े ट्रैवल वीडियोज़।

haryana-mpmv-yojana
अब किसानों को मिलेंगे 8000 रुपए प्रति एकड़! बस करें ये छोटा सा काम, सरकार की योजना का उठाएं पूरा फायदा

पुलिस का दावा है कि उसके पास जो पैसा और लाइफस्टाइल दिख रही थी, उसके पीछे का इनकम सोर्स मेल नहीं खाता। यही शक ज्योति की गिरफ्तारी की वजह बना। उसे हाल ही में हिसार स्थित उसके मकान से गिरफ्तार किया गया।

पिता बोले – “मुझे नहीं पता था वो कहां जाती थी”

ज्योति के पिता हरीश मल्होत्रा ने मीडिया को बताया कि उन्हें अपनी बेटी की एक्टिविटीज़ की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि ज्योति ज़्यादातर दिल्ली में रहती थी और हिसार कम ही आती थी। उनकी इस बात से साफ झलकता है कि ज्योति की लाइफ धीरे-धीरे उनके हाथ से निकल गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी कितने साल चलती है? यहां मिलेगा जवाब मसूरी ट्रिप पर जाने से पहले ये 8 बातें ज़रूर जान लें केम्पटी फॉल के बारे में 7 दिलचस्प बातें गर्मियों में पिएं गोंद कतीरा, मिलेंगे शरीर को अनेक फायदे सावन 2025 में कब-कब पड़ेंगे सोमवार? पूरी लिस्ट यहां देखें!