हरियाणा

गर्मी में राहत: खरल गाँव में ग्रामीणों ने शुरू की प्याऊ सेवा

तेज़ धूप और बढ़ती गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से खरल गाँव के ग्रामीणों ने मिलकर एक सराहनीय पहल की है। गाँव के मुख्य मार्ग, गुरुद्वारा के पास ग्रामीणों द्वारा प्याऊ सेवा

खरल (जिला: जींद): तेज़ धूप और बढ़ती गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से खरल गाँव के ग्रामीणों ने मिलकर एक सराहनीय पहल की है। गाँव के मुख्य मार्ग, गुरुद्वारा के पास ग्रामीणों द्वारा प्याऊ सेवा का आयोजन किया गया, जहाँ आने-जाने वाले राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस सेवा में गाँव के युवाओं, बुज़ुर्गों और बच्चों ने मिलकर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने सेवा भाव से कार्य किया और राहगीरों को पानी पिलाया। ग्रामीणों ने बताया कि इस प्याऊ सेवा का उद्देश्य केवल प्यास बुझाना ही नहीं, बल्कि समाज में आपसी सहयोग और मानवता का संदेश फैलाना भी है।

gharounda karnal news
करनाल में डॉक्टर से कथित मारपीट का मामला गरमाया, SHO निलंबित — विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं ठप

गाँव के युवाओं का कहना है की “गर्मी में कई बार राहगीरों को पानी मिलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में हम सबने मिलकर यह पहल शुरू की है ताकि इस भीषण गर्मी में कोई भी प्यासा न रहे।”

प्याऊ स्थलों पर ड्रमों में ठंडा पानी भरा गया है और गिलासों के साथ सेवा भाव से राहगीरों को पानी पिलाया गया। बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक ने इसमें अपनी भागीदारी निभाई, जो गाँव की एकता और सहयोग भावना को दर्शाता है।

Online Transfer Policy
Online Transfer Policy बनी कर्मचारियों की मुश्किलों की वजह, 2 महीने से अटकी सैलरी

स्थानीय लोगों और राहगीरों ने इस सेवा की प्रशंसा की है और आशा जताई है कि ऐसी पहलें अन्य गाँवों और शहरों में भी देखने को मिलेंगी।

haryana-mpmv-yojana
अब किसानों को मिलेंगे 8000 रुपए प्रति एकड़! बस करें ये छोटा सा काम, सरकार की योजना का उठाएं पूरा फायदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी कितने साल चलती है? यहां मिलेगा जवाब मसूरी ट्रिप पर जाने से पहले ये 8 बातें ज़रूर जान लें केम्पटी फॉल के बारे में 7 दिलचस्प बातें गर्मियों में पिएं गोंद कतीरा, मिलेंगे शरीर को अनेक फायदे सावन 2025 में कब-कब पड़ेंगे सोमवार? पूरी लिस्ट यहां देखें!