ताजा खबरेंहरियाणा

Haryana News: हरियाणा में 5वीं की छात्रा ने पूरा नहीं किया होमवर्क तो टीचर ने मेज में मारा सिर, अस्पताल में भर्ती

हरियाणा के फतेहाबाद ज़िले के रतिया सब-डिविजन के गांव लाली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाली 5वीं क्लास की छात्रा को सिर्फ इसलिए बुरी तरह पीटा गया क्योंकि उसने अपना होमवर्क पूरा नहीं किया था। परिजनों के...

फतेहाबाद न्यूज़ : हरियाणा के फतेहाबाद ज़िले के रतिया सब-डिविजन के गांव लाली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाली 5वीं क्लास की छात्रा को सिर्फ इसलिए बुरी तरह पीटा गया क्योंकि उसने अपना होमवर्क पूरा नहीं किया था। परिजनों के मुताबिक, टीचर ने बच्ची का सिर मेज पर दे मारा, जिससे उसका एक दांत टूट गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

परिवार वालों ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 28 मई को बच्ची की मां स्कूल उसे लेने गई थीं। तभी उनकी बेटी उन्हें देखकर जोर-जोर से रोने लगी। जब मां उसे घर लेकर आईं और पूछा कि क्या हुआ, तो बच्ची ने बताया कि क्लास में टीचर कृष्ण कुमार ने होमवर्क चेक किया था। उसका काम अधूरा था, जिस पर टीचर ने गुस्से में आकर उसका सिर पकड़कर डेस्क पर दे मारा।

gharounda karnal news
करनाल में डॉक्टर से कथित मारपीट का मामला गरमाया, SHO निलंबित — विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं ठप

इस हमले में बच्ची का एक दांत टूट गया और सिर में भी चोट आई है। गंभीर हालत देखकर परिजनों ने तुरंत उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं, पुलिस ने टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच (investigation) जारी है।

सदर थाना प्रभारी राजबीर सिंह और डीएसपी नर सिंह भी अस्पताल पहुंचे और घायल बच्ची से मुलाकात कर हाल जाना। स्कूल प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Online Transfer Policy
Online Transfer Policy बनी कर्मचारियों की मुश्किलों की वजह, 2 महीने से अटकी सैलरी

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और बच्ची का इलाज भी जारी है। इलाके में इस घटना को लेकर नाराजगी का माहौल है।

haryana-mpmv-yojana
अब किसानों को मिलेंगे 8000 रुपए प्रति एकड़! बस करें ये छोटा सा काम, सरकार की योजना का उठाएं पूरा फायदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी कितने साल चलती है? यहां मिलेगा जवाब मसूरी ट्रिप पर जाने से पहले ये 8 बातें ज़रूर जान लें केम्पटी फॉल के बारे में 7 दिलचस्प बातें गर्मियों में पिएं गोंद कतीरा, मिलेंगे शरीर को अनेक फायदे सावन 2025 में कब-कब पड़ेंगे सोमवार? पूरी लिस्ट यहां देखें!