Kheti News: किसान भाईयों के लिए खुशखबरी, सरकार दे रही 80 प्रतिशत सब्सिडी पर ढैंचा का बीज, ऐसे उठाएं लाभ
ढैंचा की खेती को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अंबाला जिले के किसानों को अब 80 प्रतिशत सब्सिडी पर ढैंचा का बीज (Dhaincha Seed Subsidy) उपलब्ध कराया...

Dhaincha seeds scheme form 2025: ढैंचा की खेती को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अंबाला जिले के किसानों को अब 80 प्रतिशत सब्सिडी पर ढैंचा का बीज (Dhaincha Seed Subsidy) उपलब्ध कराया जाएगा। ये योजना फसल विविधिकरण कार्यक्रम के तहत शुरू की गई है, जिससे जमीन की उर्वरता (Soil Fertility) बनी रहे और किसान कम लागत में बेहतर उत्पादन हासिल कर सकें।
अंबाला में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) के तहत ढैंचा के प्रदर्शन प्लॉट तैयार किए जा रहे हैं। इस स्कीम में कुल 2160 क्विंटल ढैंचा बीज किसानों के लिए रिज़र्व किया गया है। एक किसान को अधिकतम 10 एकड़ तक इसका लाभ मिल सकता है, और एक एकड़ के लिए 12 किलो बीज तय किया गया है।
बीज लेने के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी है। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. जसविन्द्र सिंह सैनी ने जानकारी दी कि जो किसान ढैंचा की बुआई करना चाहते हैं, वे “मेरी फसल मेरा ब्यौरा” पोर्टल पर जाकर www.agriharyana.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ये प्रक्रिया 30 मई 2025 तक जारी रहेगी। रजिस्टर्ड किसान ओटीपी दिखाकर हरियाणा बीज विकास निगम (Haryana Seeds Development Corporation) के बिक्री केंद्रों से बीज ले सकते हैं।
डॉ. सैनी ने किसानों को सुझाव दिया कि गेहूं की कटाई के बाद खेत में बची पराली को जलाने की बजाय ढैंचा बोकर 40 दिन बाद उसे खेत में जोत दें। इससे न सिर्फ जमीन की उर्वरता बढ़ेगी, बल्कि अगली फसल की पैदावार (Crop Yield) भी बेहतर होगी।
अगर किसी किसान को और जानकारी चाहिए तो वे अपने नजदीकी कृषि कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।