ताजा खबरेंसरकारी योजनाएंहरियाणा

PM Kisan Yojana: किसानों ने अगर बैंक जाकर नहीं करवाया ये एक छोटा सा काम, नहीं तो अटक सकता है 20वीं किस्त का पैसा

से जुड़े लाखों किसानों के लिए अगली यानी 20वीं किस्त का इंतजार खत्म होने को है। सरकार जून में ये किस्त जारी कर सकती है, लेकिन इससे पहले किसानों को अपने बैंक अकाउंट से जुड़ा एक ज़रूरी काम

PM Kisan Yojana से जुड़े लाखों किसानों के लिए अगली यानी 20वीं किस्त का इंतजार खत्म होने को है। सरकार जून में ये किस्त जारी कर सकती है, लेकिन इससे पहले किसानों को अपने बैंक अकाउंट से जुड़ा एक ज़रूरी काम पूरा करना होगा, नहीं तो 2000 रुपये की ये रकम अटक सकती है।

सरकार की इस स्कीम के तहत किसानों को हर चार महीने में 2000 रुपये की रकम (PM Kisan installment) सीधे उनके खाते में ट्रांसफर की जाती है। यानी साल भर में 6000 रुपये की आर्थिक मदद (financial assistance) दी जाती है। लेकिन ये पैसा तभी ट्रांसफर हो सकता है जब किसान का बैंक खाता DBT (Direct Benefit Transfer) सिस्टम से एक्टिव हो।

gharounda karnal news
करनाल में डॉक्टर से कथित मारपीट का मामला गरमाया, SHO निलंबित — विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं ठप

DBT एक्टिवेशन है ज़रूरी

जब सरकार किसानों को किस्त भेजती है, तो वो रकम सीधे उनके बैंक खाते में DBT के जरिए ट्रांसफर की जाती है। अगर किसी किसान का DBT ऑप्शन उसके बैंक अकाउंट में एक्टिव नहीं है, तो किस्त खाते में नहीं आएगी।

इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपकी 20वीं किस्त बिना रुकावट आपके खाते में आए, तो सबसे पहले अपने बैंक ब्रांच जाकर ये कन्फर्म करें कि आपके खाते में DBT सुविधा चालू है या नहीं। अगर नहीं है, तो वहां के संबंधित अधिकारी से मिलकर इसे ऑन करवाएं।

Online Transfer Policy
Online Transfer Policy बनी कर्मचारियों की मुश्किलों की वजह, 2 महीने से अटकी सैलरी

ऐसे करवाएं DBT ऑन

  1. अपने बैंक की उस शाखा में जाएं जहां आपका अकाउंट है।
  2. ब्रांच में मौजूद अधिकारी को बताएं कि आप PM Kisan Scheme के लाभार्थी हैं।
  3. उनसे कहें कि आपके खाते में DBT ऑप्शन को ऑन किया जाए।
  4. बैंक प्रोसेस के तहत इसे अपडेट कर देगा, जिसके बाद आपकी अगली किस्त बिना रुकावट ट्रांसफर हो सकेगी।

कब आ सकती है अगली किस्त?

18वीं किस्त अक्टूबर 2024 में और 19वीं किस्त फरवरी 2025 में ट्रांसफर की गई थी। ऐसे में चार महीने के अंतराल के हिसाब से 20वीं किस्त जून 2025 में आने की संभावना है। हालांकि, इसके लिए अभी आधिकारिक तारीख (official date) का ऐलान होना बाकी है।

इन दो कामों को भी न भूलें

  • e-KYC ज़रूरी है: अगर आपने अभी तक अपना e-KYC नहीं करवाया है, तो इसे जल्द से जल्द पूरा करें। बिना इसके भी आपकी किस्त अटक सकती है।
  • भू-सत्यापन (land verification) भी अनिवार्य: किस्त का लाभ लेने के लिए आपकी ज़मीन का सत्यापन (land verification) भी पूरा होना चाहिए। अगर ये प्रक्रिया अधूरी है, तो भी भुगतान रोका जा सकता है।

अगर आप चाहते हैं कि पीएम किसान योजना की अगली किस्त (PM Kisan 20th installment) समय पर और बिना रुकावट आपके खाते में आए, तो बैंक जाकर DBT एक्टिवेशन, e-KYC और भू-सत्यापन जैसे ज़रूरी काम पूरे कर लें। ये छोटे-छोटे अपडेट ही तय करते हैं कि 2000 रुपये की रकम समय पर मिलेगी या नहीं।

haryana-mpmv-yojana
अब किसानों को मिलेंगे 8000 रुपए प्रति एकड़! बस करें ये छोटा सा काम, सरकार की योजना का उठाएं पूरा फायदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी कितने साल चलती है? यहां मिलेगा जवाब मसूरी ट्रिप पर जाने से पहले ये 8 बातें ज़रूर जान लें केम्पटी फॉल के बारे में 7 दिलचस्प बातें गर्मियों में पिएं गोंद कतीरा, मिलेंगे शरीर को अनेक फायदे सावन 2025 में कब-कब पड़ेंगे सोमवार? पूरी लिस्ट यहां देखें!