ताजा खबरेंहरियाणा

CM नायब सैनी का बड़ा फैसला, इस दिन हरियाणा के सभी सरकारी अस्पतालों में फ्री होगा इलाज

हरियाणा में 15 अगस्त से सभी सरकारी अस्पतालों (government hospitals) में इलाज पूरी तरह फ्री (free treatment) होगा। ये फैसला मुख्यमंत्री नायब सैनी ने लिया है। इसके साथ ही सरकारी अस्पतालों की सुविधाएं बेहतर करने की तैयारी भी चल रही है, जिससे हर बीमारी का इलाज वहीं हो सके।

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक अहम ऐलान करते हुए कहा है कि राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में 15 अगस्त से इलाज पूरी तरह फ्री होगा। सरकार का लक्ष्य है कि किसी भी मरीज को इलाज के लिए आर्थिक दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

सीएम सैनी ने बताया कि योजना लागू होने से पहले सभी सरकारी अस्पतालों को जरूरी सुविधाओं और संसाधनों से पूरी तरह लैस किया जाएगा। इससे ये सुनिश्चित किया जाएगा कि गंभीर से गंभीर बीमारी का इलाज भी इन्हीं अस्पतालों में किया जा सके।

gharounda karnal news
करनाल में डॉक्टर से कथित मारपीट का मामला गरमाया, SHO निलंबित — विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं ठप

सरकारी अस्पतालों में इलाज के दौरान मरीजों को आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Scheme) का भी लाभ मिलेगा। यानी जिन मरीजों के पास आयुष्मान कार्ड होगा, उन्हें अतिरिक्त हेल्थ कवरेज (health coverage) मिल सकेगा।

इसके अलावा, जिला स्तर पर मौजूद सरकारी अस्पतालों में एक कमेटी बनाई जाएगी। ये कमेटी इस बात की जांच करेगी कि किसी मरीज को पीजीआई (PGI) या किसी दूसरे बड़े अस्पताल में रेफर करना है या नहीं। इसका मकसद यह है कि बिना जरूरत किसी को बाहर न भेजा जाए और सरकारी अस्पतालों पर भी भरोसा बढ़े।

Online Transfer Policy
Online Transfer Policy बनी कर्मचारियों की मुश्किलों की वजह, 2 महीने से अटकी सैलरी

सरकार का मानना है कि इस फैसले से आम आदमी को सीधा फायदा मिलेगा और प्रदेश में हेल्थ सिस्टम (health system) को भी मजबूती मिलेगी।

 

haryana-mpmv-yojana
अब किसानों को मिलेंगे 8000 रुपए प्रति एकड़! बस करें ये छोटा सा काम, सरकार की योजना का उठाएं पूरा फायदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी कितने साल चलती है? यहां मिलेगा जवाब मसूरी ट्रिप पर जाने से पहले ये 8 बातें ज़रूर जान लें केम्पटी फॉल के बारे में 7 दिलचस्प बातें गर्मियों में पिएं गोंद कतीरा, मिलेंगे शरीर को अनेक फायदे सावन 2025 में कब-कब पड़ेंगे सोमवार? पूरी लिस्ट यहां देखें!