ताजा खबरेंहरियाणा

अब श्री हरमंदिर साहिब (Golden Temple) की तरह चमकेगा हरियाणा का ये सरोवर, इंदौर जैसी होगी सफाई

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में स्थित स्नेहत सरोवर को अब श्री हरमंदिर साहिब (Golden Temple) की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत सरोवर की सफाई, सौंदर्यीकरण और आसपास के एरिया के डेवलपमेंट को लेकर बड़े फैसले लिए गए हैं। सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इंदौर मॉडल अपनाया जाएगा, और नगर परिषद को इस काम की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

कुरुक्षेत्र का ऐतिहासिक स्नेहत सरोवर अब नई पहचान की ओर बढ़ रहा है। इसे अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब (Golden Temple) की तर्ज पर विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। इस योजना पर विचार के लिए हाल ही में चंडीगढ़ में कुरुक्षेत्र डिवेलपमेंट बोर्ड की एक अहम बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता राज्यपाल ने की। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शामिल रहे।

इस मीटिंग में शहर की धार्मिक और ऐतिहासिक छवि को ध्यान में रखते हुए विकास की दिशा तय की गई। खास बात ये रही कि कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा भी इस चर्चा का हिस्सा रहे।

gharounda karnal news
करनाल में डॉक्टर से कथित मारपीट का मामला गरमाया, SHO निलंबित — विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं ठप

बैठक में सबसे बड़ा फैसला ये लिया गया कि स्नेहत सरोवर की सफाई अब पूरी तरह टेक्नोलॉजिकल तरीकों से होगी। इसके लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स लगाए जाएंगे ताकि पानी हमेशा साफ और स्वच्छ बना रहे। साथ ही, पूरे परिसर में हरियाली बढ़ाने के लिए पेड़ लगाए जाएंगे और स्वच्छता ड्राइव्स चलाई जाएंगी।

इस प्रोजेक्ट की ज़िम्मेदारी अब कुरुक्षेत्र डिवेलपमेंट बोर्ड से हटाकर सीधे नगर परिषद को दी गई है। नगर परिषद के अधिकारी जल्द ही इंदौर का दौरा करेंगे, ताकि वहां की सफाई व्यवस्था को स्टडी कर उसे यहां लागू किया जा सके।

Online Transfer Policy
Online Transfer Policy बनी कर्मचारियों की मुश्किलों की वजह, 2 महीने से अटकी सैलरी

सफाई और सौंदर्यीकरण के अलावा सरोवर से सटे 60 एकड़ में फैले जंगल की जगह एक बड़ा और सुंदर पार्क विकसित किया जाएगा। यहां एक गीता द्वार भी बनाया जाएगा, जो धार्मिक पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।

इसके अलावा, इंटरनैशनल गीता जयंती महोत्सव के दौरान शहर में 10 नई इलेक्ट्रिक बसें भी चलाई जाएंगी, जिससे आने-जाने की सुविधा और बेहतर होगी।

haryana-mpmv-yojana
अब किसानों को मिलेंगे 8000 रुपए प्रति एकड़! बस करें ये छोटा सा काम, सरकार की योजना का उठाएं पूरा फायदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी कितने साल चलती है? यहां मिलेगा जवाब मसूरी ट्रिप पर जाने से पहले ये 8 बातें ज़रूर जान लें केम्पटी फॉल के बारे में 7 दिलचस्प बातें गर्मियों में पिएं गोंद कतीरा, मिलेंगे शरीर को अनेक फायदे सावन 2025 में कब-कब पड़ेंगे सोमवार? पूरी लिस्ट यहां देखें!