Narwana News: नरवाना-दबलैन रोड़ रेलवे फाटक पुल बनकर तैयार, जल्द शुरू होगा आवागमन
नरवाना व नरवाना के आस-पास के क्षेत्र वालों के लिए ये खबर ख़ास हो सकती है क्योकि उन्हें नरवाना-दबलैन रोड़ पर सालों से चलते आ रहे ट्रैफिक जाम और फाटक से छुटकारा मिलने...

Narwana (Jind): नरवाना व नरवाना के आस-पास के क्षेत्र वालों के लिए ये खबर ख़ास हो सकती है क्योकि उन्हें नरवाना-दबलैन रोड़ पर सालों से चलते आ रहे ट्रैफिक जाम और फाटक से छुटकारा मिलने वाला है। यूँ तो जनता की माँग और असल जरूरत को देखते हुए इस प्रोजेक्ट को काफी पहले मंजूरी मिल गयी थी मगर किन्हीं कारणों की वजह से इसका काम शुरू नहीं हो पाया था। और जब बाद में काम शुरू हुआ तो काफी लंबा समय लग गया मगर काम पूरा नहीं हो रहा था।
मगर अब वो घडी आ ही गयी है की नरवाना वालों को इसका सीधा फायदा जल्द ही मिलने वाला है। अब वे बिना किसी फाटक की परेशानी व जाम का फ़िक्र किये बिना इस रास्ते से जा सकेंगें।
ताज़ा जानकारी के मुताबिक पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है और पुल के ऊपर ताज़ा सड़क बनकर भी तैयार है, अब बस देरी है तो इसे आम जनता के लिए शुरू करने की। अनुमान लगाया जा रहा है की अब ज्यादा देरी न करते हुए, बहुत जल्द ही इस पुल को आम जनता के लिए खोल दिया जायेगा।