हरियाणाताजा खबरें

Delhi-Rajasthan Namo Bharat Train: दिल्ली से राजस्थान तक चलेगी नमो भारत ट्रेन, गुरुग्राम में इन जगहों पर बनेंगे स्टेशन

दिल्ली से राजस्थान के नीमराना तक लोगों का सफर अब और तेज, आरामदायक और हाईटेक होने जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने नमो भारत ट्रेन को दिल्ली के सराय रोहिल्ला से नीमराना तक चलाने की योजना पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। इस रूट में गुरुग्राम के कई बड़े इलाकों को जोड़ा जा रहा है, जिससे हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी।

गुरुग्राम में कुल 17 स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनमें से 8 होंगे भूमिगत (Underground) और बाकी एलिवेटेड। खास बात ये है कि साइबर सिटी, राजीव चौक, हीरो होंडा चौक जैसे बिज़नेस हब अब सीधे ‘नमो भारत’ ट्रेन से जुड़ जाएंगे। इस ट्रेन की कुल लंबाई 105 किलोमीटर होगी और यह दिल्ली, हरियाणा होते हुए राजस्थान के नीमराना तक जाएगी।

अगर 2031 तक यह ट्रेन शुरू होती है, तो शुरुआत में ही 11.5 लाख लोग रोजाना सफर कर सकते हैं, जबकि 20 साल में यह संख्या 20 लाख तक पहुंचने का अनुमान है। यानी, यह ट्रेन NCR के ट्रैफिक और पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम में गेम चेंजर साबित हो सकती है।

gharounda karnal news
करनाल में डॉक्टर से कथित मारपीट का मामला गरमाया, SHO निलंबित — विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं ठप

Delhi-Rajasthan Namo Bharat Train

दिल्ली-नीमराना के बीच दौड़ेगी हाईटेक नमो भारत ट्रेन

NCRTC ने नमो भारत ट्रेन के नई रूट मैप को अंतिम रूप दे दिया है। अब यह ट्रेन दिल्ली के सराय रोहिल्ला से शुरू होकर आईएनए, मुनिरका और एरो सिटी होते हुए दिल्ली-जयपुर हाईवे पर तेज़ी से दौड़ेगी। इसके बाद ट्रेन गुरुग्राम के साइबर सिटी, इफको चौक, राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, खेड़की दौला, मानेसर, पचगांव, बिलासपुर चौक से होते हुए हरियाणा के रेवाड़ी, धारूहेड़ा, बावल होते हुए राजस्थान के नीमराना तक पहुंचेगी।

Online Transfer Policy
Online Transfer Policy बनी कर्मचारियों की मुश्किलों की वजह, 2 महीने से अटकी सैलरी

इस परियोजना के तहत स्टेशनों की लंबाई 140 मीटर और भूमिगत स्टेशनों की लंबाई 190 मीटर तय की गई है, जिससे लंबे कोच और बेहतर यात्री सुविधा सुनिश्चित की जा सकेगी। गुरुग्राम में बनने वाले 5 प्रमुख अंडरग्राउंड स्टेशन होंगे – साइबर सिटी, राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, खेड़की दौला और मानेसर, जबकि दिल्ली में आईएनए, मुनिरका और एरो सिटी अंडरग्राउंड स्टेशन होंगे।

इस ट्रेन के शुरू होने से न सिर्फ दिल्ली और राजस्थान के बीच कनेक्टिविटी सुधरेगी, बल्कि गुरुग्राम जैसे टेक और कॉर्पोरेट हब को भी तेज रफ्तार ट्रांजिट का तोहफा मिलेगा। यात्री समय और खर्च दोनों में भारी बचत कर सकेंगे, और NCR की ट्रैफिक से जूझती सड़कों को भी राहत मिलेगी

haryana-mpmv-yojana
अब किसानों को मिलेंगे 8000 रुपए प्रति एकड़! बस करें ये छोटा सा काम, सरकार की योजना का उठाएं पूरा फायदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी कितने साल चलती है? यहां मिलेगा जवाब मसूरी ट्रिप पर जाने से पहले ये 8 बातें ज़रूर जान लें केम्पटी फॉल के बारे में 7 दिलचस्प बातें गर्मियों में पिएं गोंद कतीरा, मिलेंगे शरीर को अनेक फायदे सावन 2025 में कब-कब पड़ेंगे सोमवार? पूरी लिस्ट यहां देखें!