ताजा खबरेंहरियाणा

Manali Tour: स्कूली बच्चों की होगी बल्ले-बल्ले, हरियाणा सरकार घुमाएगी मनाली, जानें किन्हें मिलेगा मौका

हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों के 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए हिमाचल प्रदेश के मनाली में एडवेंचर कैंप का आयोजन किया है। 26 जून से शुरू होकर 6 जुलाई तक चलने वाले इस टूर में हर जिले से 50 छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। कैंप में बच्चों को ट्रैकिंग, शूटिंग, रैपलिंग जैसी एक्टिविटीज़ का अनुभव मिलेगा।

चंडीगढ़: प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी और उमस के बीच हरियाणा सरकार ने स्कूली छात्रों को राहत देने और उन्हें कुछ अलग अनुभव कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य के सरकारी स्कूलों में 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को हिमाचल प्रदेश के मनाली में एडवेंचर टूर (Manali Adventure Tour) पर भेजा जाएगा। यह टूर शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित किया जा रहा है।

इस खास कैंप की शुरुआत 26 जून से की जा रही है, जो दो फेस में 6 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान छात्रों को न सिर्फ पहाड़ों की खूबसूरती देखने को मिलेगी, बल्कि उन्हें कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटीज़ (Adventure Activities) का भी अनुभव मिलेगा।

टूर के दौरान की जाने वाली एक्टिविटीज़

नदी और घाटी पार करना (river crossing, valley crossing), ट्रैकिंग (Trekking), ज़िप लाइन (Zip line), रैपलिंग (Rappelling), राइफल और पिस्टल शूटिंग, एक क्लाइंबिंग (Wall/rock climbing), तीरंदाजी (Archery), और बाधा पार करने की प्रतियोगिताएं (Obstacle Crossing)। इस पूरी यात्रा का उद्देश्य छात्रों के आत्मविश्वास, टीम वर्क और साहस को बढ़ावा देना है।

PGI में इलाज कराने वालों के लिए खुशखबरी! नवंबर से शुरू होगा नया Neuroscience सेंटर, लाखों मरीजों को होगा फायदा

हर जिले से 50 छात्र-छात्राएं होंगे शामिल

राज्य के हर जिले से 50 विद्यार्थियों का चयन किया गया है, जिनमें 25 लड़के और 25 लड़कियां शामिल हैं। पहला बैच 25 जून को रवाना होगा और दूसरा बैच 1 जुलाई को।

पहले बैच में शामिल ज़िले हैं:

Haryana: हरियाणा में 5 नए जिलों की तैयारी, जानिए कौन-कौन से शहर होंगे शामिल

अंबाला, फरीदाबाद, हिसार, झज्जर, कैथल, महेंद्रगढ़, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सोनीपत और सिरसा।

दूसरे बैच में जाएंगे:

भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, गुरुग्राम, जींद, करनाल, कुरुक्षेत्र, नूंह, पलवल, पंचकूला और यमुनानगर।

हरियाणा सरकार ने शुरू की नई योजना, सड़क हादसों में घायलों की मदद करने पर मिलेगा 25 हजार का इनाम

इस एडवेंचर कैंप में विद्यार्थियों के साथ उनकी देखरेख के लिए दो शिक्षक (escort teachers) भी भेजे जाएंगे। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (Block Education Officers) को निर्देश जारी कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी कितने साल चलती है? यहां मिलेगा जवाब मसूरी ट्रिप पर जाने से पहले ये 8 बातें ज़रूर जान लें केम्पटी फॉल के बारे में 7 दिलचस्प बातें गर्मियों में पिएं गोंद कतीरा, मिलेंगे शरीर को अनेक फायदे सावन 2025 में कब-कब पड़ेंगे सोमवार? पूरी लिस्ट यहां देखें!