हरियाणाताजा खबरें

Haryana: हरियाणा की ज्योति मल्होत्रा की बढ़ी मुश्किलें, जासूसी केस में चार दिन का और रिमांड, खुल सकते हैं कई राज

हरियाणा की ट्रैवल ब्लॉगर ज्योति मल्होत्रा को लेकर एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में गिरफ्तार की गई ज्योति को अब चार दिन का...

हरियाणा की ट्रैवल ब्लॉगर ज्योति मल्होत्रा को लेकर एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में गिरफ्तार की गई ज्योति को अब चार दिन का और पुलिस रिमांड मिला है। हिसार पुलिस ने गुरुवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सुनील कुमार की अदालत ने ये फैसला सुनाया।

अब पुलिस इस रिमांड पीरियड के दौरान ज्योति से उन बॉर्डर एरिया की पहचान कराएगी, जिनकी वीडियो उसने बनाई थी। बताया जा रहा है कि पुलिस को शक है कि इन वीडियो का इस्तेमाल देश की सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारी लीक करने के लिए हो सकता है। हालांकि अभी तक जांच में ऐसा कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है जो यह साबित करे कि ज्योति के पास सेना या सुरक्षा से जुड़ी कोई गोपनीय जानकारी थी।

gharounda karnal news
करनाल में डॉक्टर से कथित मारपीट का मामला गरमाया, SHO निलंबित — विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं ठप

हिसार के एसपी शशांक कुमार सावन ने साफ किया है कि अब तक की पूछताछ में ज्योति की किसी आतंकी संगठन से सीधी लिंक या किसी आतंकी साजिश में भागीदारी के प्रमाण नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि ज्योति को यह जानकारी जरूर थी कि जिन लोगों से वह जुड़ी हुई थी, वे पाकिस्तानी इंटेलिजेंस के लिए काम करते हैं। यही वजह है कि मामला गंभीर बना हुआ है।

फिलहाल, ज्योति हिसार पुलिस की ही हिरासत में है और केंद्रीय एजेंसियां भी उससे पूछताछ कर चुकी हैं। पुलिस ने बताया कि ज्योति के चार बैंक अकाउंट्स की गहन जांच चल रही है ताकि पैसों की लेन-देन और विदेशी कनेक्शन की कोई कड़ी सामने आ सके।

Online Transfer Policy
Online Transfer Policy बनी कर्मचारियों की मुश्किलों की वजह, 2 महीने से अटकी सैलरी

धर्म परिवर्तन या पाकिस्तानी एजेंट से शादी जैसे कोई आरोप अभी तक जांच में साबित नहीं हुए हैं। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उस डायरी को लेकर भी पुलिस ने साफ किया है कि वह उनके कब्जे में नहीं है, और उसकी जांच अभी बाकी है।

haryana-mpmv-yojana
अब किसानों को मिलेंगे 8000 रुपए प्रति एकड़! बस करें ये छोटा सा काम, सरकार की योजना का उठाएं पूरा फायदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी कितने साल चलती है? यहां मिलेगा जवाब मसूरी ट्रिप पर जाने से पहले ये 8 बातें ज़रूर जान लें केम्पटी फॉल के बारे में 7 दिलचस्प बातें गर्मियों में पिएं गोंद कतीरा, मिलेंगे शरीर को अनेक फायदे सावन 2025 में कब-कब पड़ेंगे सोमवार? पूरी लिस्ट यहां देखें!