हरियाणाताजा खबरें

Haryana: हरियाणा के 10 जिलों में बनेंगी इंडस्ट्रियल टाउनशिप, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

हरियाणा के युवाओं के लिए नौकरी के मोर्चे पर बड़ी राहत भरी खबर है। राज्य सरकार अब औद्योगिक विकास को नई दिशा देने जा रही है, जिससे बेरोजगार युवाओं को नौकरी के कई नए मौके मिलने वाले हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 10 जिलों में इंडस्ट्रियल टाउनशिप बसाने का ऐलान किया है। इन टाउनशिप के जरिए न सिर्फ नए कारखाने और फैक्ट्रियाँ खुलेंगी, बल्कि पूरे राज्य में इंडस्ट्रियल नेटवर्क भी मजबूत होगा।

सरकार की योजना है कि ये टाउनशिप खासतौर पर हाईवे और एक्सप्रेसवे के आसपास बनाई जाएं, जिससे ट्रांसपोर्टेशन आसान हो और उद्योगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके। इसके चलते राज्य के पिछड़े इलाके भी विकास की रफ्तार पकड़ेंगे और स्थानीय युवाओं को घर के पास ही नौकरी के बेहतरीन अवसर मिलेंगे।

industrial-townships

gharounda karnal news
करनाल में डॉक्टर से कथित मारपीट का मामला गरमाया, SHO निलंबित — विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं ठप

मुख्यमंत्री सैनी का बड़ा ऐलान – 10 जिलों में बिछेगा इंडस्ट्रियल ग्रोथ का जाल

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में उद्योगों की नई नींव रखने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने साफ किया है कि 10 जिलों में आधुनिक इंडस्ट्रियल टाउनशिप बनाई जाएंगी, जिनसे प्रदेश के युवाओं को रोजगार की दिशा में मजबूती मिलेगी। यह कदम प्रदेश की औद्योगिक तरक्की को रफ्तार देने वाला माना जा रहा है।

हाईवे के किनारे बसेगा कारोबार, दौड़ेगा विकास
सरकार की योजना है कि इन टाउनशिप को तीन प्रमुख हाइवे और एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित किया जाए, ताकि उद्योगों को लॉजिस्टिक्स और कनेक्टिविटी की बेहतर सुविधा मिल सके। इससे कच्चे माल की ढुलाई और उत्पादों की सप्लाई आसान होगी, साथ ही निवेशकों को भी सुविधाजनक माहौल मिलेगा।

Online Transfer Policy
Online Transfer Policy बनी कर्मचारियों की मुश्किलों की वजह, 2 महीने से अटकी सैलरी

उद्योग बढ़ेंगे, रोजगार आएंगे – स्थानीय युवाओं के लिए सुनहरा मौका
इन इंडस्ट्रियल टाउनशिप में नई फैक्ट्रियाँ, बिजनेस हब और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स की स्थापना की जाएगी, जिससे स्थानीय स्तर पर बड़ी संख्या में नौकरियां निकलेंगी। यह प्रोजेक्ट न सिर्फ बेरोजगारी कम करेगा, बल्कि राज्य के विकास को भी एक नई दिशा देगा।

मुख्यमंत्री ने मांगा प्रोजेक्ट का ब्लूप्रिंट, अधिकारियों को मिला एक महीना
मुख्यमंत्री सैनी ने निर्देश दिए हैं कि एक महीने के भीतर इस प्रोजेक्ट का विस्तृत ब्लूप्रिंट तैयार किया जाए। इसके बाद योजनाओं को तेजी से अमल में लाया जाएगा। यह प्रोजेक्ट राज्य के आर्थिक ढांचे को भी मजबूत करने का काम करेगा।

haryana-mpmv-yojana
अब किसानों को मिलेंगे 8000 रुपए प्रति एकड़! बस करें ये छोटा सा काम, सरकार की योजना का उठाएं पूरा फायदा

इन जिलों में बनेगी इंडस्ट्रियल टाउनशिप:

  • गुरुग्राम
  • हिसार (हिसार एयरपोर्ट के पास)
  • सिरसा
  • भिवानी
  • नारनौल
  • फरीदाबाद
  • जींद
  • अंबाला
  • कैथल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी कितने साल चलती है? यहां मिलेगा जवाब मसूरी ट्रिप पर जाने से पहले ये 8 बातें ज़रूर जान लें केम्पटी फॉल के बारे में 7 दिलचस्प बातें गर्मियों में पिएं गोंद कतीरा, मिलेंगे शरीर को अनेक फायदे सावन 2025 में कब-कब पड़ेंगे सोमवार? पूरी लिस्ट यहां देखें!