ताजा खबरेंहरियाणा

Haryana News: हरियाणा सरकार टूरिज्म को देगी बढ़ावा, 500 एकड़ में बनेगा भारत का पहला डिज्नी लैंड

हरियाणा में टूरिज्म को नई रफ्तार देने की तैयारी शुरू हो गई है। जल्द ही नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) में इंडिया का सबसे पहला डिज्नी लैंड बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इसकी जानकारी...

चंडीगढ़: हरियाणा में टूरिज्म को नई रफ्तार देने की तैयारी शुरू हो गई है। जल्द ही नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) में इंडिया का सबसे पहला डिज्नी लैंड बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इसकी जानकारी केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से मुलाकात के बाद दी। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट को लेकर केंद्र सरकार से पॉजिटिव रिस्पॉन्स की उम्मीद है।

यह डिज्नी लैंड हरियाणा के टूरिज्म सेक्टर के लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। इसे करीब 500 एकड़ जमीन पर तैयार किया जाएगा। इसके लिए तीन जगहों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिनमें से एक को फाइनल किया जाएगा। उम्मीद है कि इससे ना सिर्फ राज्य के टूरिस्ट्स को एक नया एक्सपीरियंस मिलेगा, बल्कि देशभर से भी सैलानी यहां खिंचे चले आएंगे।

gharounda karnal news
करनाल में डॉक्टर से कथित मारपीट का मामला गरमाया, SHO निलंबित — विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं ठप

यमुनानगर में भगवान परशुराम जयंती समारोह का न्यौता देने पहुंचे राज्य के विरासत और पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने भी इस प्लान की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि सरकार टूरिज्म सेक्टर को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जहां जरूरत है, वहां तुरंत एक्शन लिया जा रहा है ताकि पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

डॉ. शर्मा ने आगे बताया कि प्रदेश के 5 बड़े टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स को अब पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मोड पर चलाने की तैयारी की जा रही है। इससे न सिर्फ इन जगहों का रख-रखाव बेहतर होगा, बल्कि इनका प्रमोशन और सर्विस लेवल भी अपग्रेड किया जा सकेगा।

Online Transfer Policy
Online Transfer Policy बनी कर्मचारियों की मुश्किलों की वजह, 2 महीने से अटकी सैलरी

उन्होंने बताया कि हरियाणा टूरिज्म डिपार्टमेंट ने अब ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम लागू कर दिया है, जिससे लोगों को काफी सुविधा मिल रही है और टूरिस्ट स्पॉट्स पर विजिटर्स की संख्या में बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है। इसके साथ ही, धार्मिक और प्रमुख पर्यटन स्थलों को भी डेवलप किया जा रहा है ताकि राज्य में टूरिज्म का स्तर और ऊपर उठ सके।

हरियाणा सरकार का यह कदम न केवल प्रदेश की इकॉनमी को बूस्ट देगा, बल्कि रोजगार के नए मौके भी पैदा करेगा। डिज्नी लैंड जैसे प्रोजेक्ट्स बच्चों, फैमिलीज़ और यंग जनरेशन के लिए बड़े आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं। आने वाले वक्त में हरियाणा एक टॉप टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में उभर सकता है।

haryana-mpmv-yojana
अब किसानों को मिलेंगे 8000 रुपए प्रति एकड़! बस करें ये छोटा सा काम, सरकार की योजना का उठाएं पूरा फायदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी कितने साल चलती है? यहां मिलेगा जवाब मसूरी ट्रिप पर जाने से पहले ये 8 बातें ज़रूर जान लें केम्पटी फॉल के बारे में 7 दिलचस्प बातें गर्मियों में पिएं गोंद कतीरा, मिलेंगे शरीर को अनेक फायदे सावन 2025 में कब-कब पड़ेंगे सोमवार? पूरी लिस्ट यहां देखें!