Haryana Railway Line: हरियाणा में बिछेगी 126 KM लंबी नई रेलवे लाइन, जमीनों की कीमतों में जबरदस्त उछाल तय
पलवल से सोनीपत तक सीधा कनेक्शन, मानेसर और आसपास के इलाकों में तेजी से होगा विकास

हरियाणा के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य में एक नई रेलवे लाइन प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल चुकी है, जिससे न केवल सफर करना आसान होगा, बल्कि इससे जमीनों की कीमतों में भी जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जाएगी। खासकर IMT मानेसर और उसके आसपास के इलाकों में इस प्रोजेक्ट से बड़ा बदलाव आ सकता है।
रेल मंत्रालय की इस बड़ी योजना के तहत हरियाणा में 126 किलोमीटर लंबा रेल कॉरिडोर बनाया जाएगा, जो पलवल, मानेसर और सोनीपत को सीधी रेल लाइन से जोड़ेगा। इसका कुल बजट करीब 5700 करोड़ रुपये रखा गया है।
इस रेल प्रोजेक्ट में कई नए स्टेशन भी बनाए जाएंगे, जिनमें शामिल हैं:
सोनीपत, तुर्कपुर, खरखौदा, जसौर खेड़ी, मांडौठी, बादली, देवरखाना, बाढ़सा, न्यू पातली, पचगांव, IMT मानेसर, चंदला डूंगरवास, धुलावट, सोहना, सिलानी और न्यू पलवल।
किन जिलों को होगा सबसे ज़्यादा फायदा?
इस नई रेलवे लाइन से हरियाणा के पलवल, गुरुग्राम, नूंह, झज्जर और सोनीपत जिले सीधे तौर पर जुड़े रहेंगे। इससे इन इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, व्यापार को रफ्तार मिलेगी और ट्रैफिक का बोझ भी कम होगा।
रेलवे कॉरिडोर की वजह से इन इलाकों में इंफ्रास्ट्रक्चर तेज़ी से विकसित होगा। नई सड़कें, स्टेशन, और रोजगार के मौके पैदा होंगे। जैसे ही निर्माण शुरू होगा, वैसे ही जमीन खरीदने वालों की मांग बढ़ेगी। रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़े एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस रूट पर आने वाले गांवों और कस्बों में ज़मीन के रेट 50-100% तक बढ़ सकते हैं।
नई लाइन बन जाने से इन शहरों और गांवों के बीच सफर का वक्त काफी कम हो जाएगा। मानेसर और सोनीपत जैसे इंडस्ट्रियल हब्स के बीच माल ढुलाई भी आसान हो जाएगी। इससे ट्रक पर निर्भरता कम होगी और सड़क जाम की समस्या भी घटेगी। इस कॉरिडोर से खासतौर पर IMT मानेसर जैसे इंडस्ट्रियल टाउन को बहुत बड़ा फायदा होगा। नई कनेक्टिविटी से यहां नई फैक्ट्रियां लगने की संभावना बढ़ेगी और बाहरी निवेश भी आकर्षित होगा। इसके चलते आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी नौकरियों के अवसर बढ़ेंगे।
हरियाणा की ये नई रेलवे परियोजना सिर्फ ट्रांसपोर्ट सिस्टम को ही नहीं बदलेगी, बल्कि इसके ज़रिए संपत्ति, रोजगार और विकास के नए रास्ते खुलेंगे। अगर आप इन इलाकों में जमीन खरीदने या निवेश का सोच रहे हैं, तो यह वक्त आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।