ताजा खबरेंहरियाणा

Haryana में कच्चे कर्मचारियों को मिलेगी नौकरी की सुरक्षा, SOP तैयार

हरियाणा सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRNL) के तहत काम कर रहे पांच साल से पुराने कच्चे कर्मचारियों की नौकरी को रिटायरमेंट तक सुरक्षित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसके लिए एक नया SOP (Standard Operating Procedure) तैयार कर लिया गया है। हालांकि, इसे लागू करने से पहले सरकार कर्मचारी संगठनों से औपचारिक राय का इंतजार कर रही है। अगर जवाब नहीं आया तो उन्हें रिमाइंडर भेजा जाएगा।

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRNL) के अंतर्गत नियुक्त कच्चे कर्मचारियों के लिए नई व्यवस्था बनाने की तैयारी पूरी कर ली है। जिन कर्मचारियों को इस सिस्टम के तहत काम करते हुए 5 साल पूरे हो चुके हैं, अब उनकी नौकरी रिटायरमेंट तक सुरक्षित की जा सकती है। इसके लिए सरकार ने SOP (Standard Operating Procedure) ड्राफ्ट कर लिया है।

सरकार ने SOP पर कर्मचारी संगठनों से सुझाव और आपत्तियां मांगी थीं, लेकिन अब तक किसी संगठन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। यही वजह है कि फिलहाल जॉब सिक्योरिटी (Job Security) को लेकर कोई औपचारिक नोटिफिकेशन (Notification) जारी नहीं किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, अब इन संगठनों को रिमाइंडर भेजे जा रहे हैं ताकि इस प्रक्रिया में कोई कानूनी या प्रशासनिक अड़चन न आए।

gharounda karnal news
करनाल में डॉक्टर से कथित मारपीट का मामला गरमाया, SHO निलंबित — विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं ठप

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने इस मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि यह मामला लाखों कर्मचारियों से जुड़ा है, इसलिए SOP लागू करने से पहले सभी पक्षों की राय जरूरी है। उनका कहना है कि सरकार इस मसले को गंभीरता से ले रही है, लेकिन SOP तभी लागू होगा जब कर्मचारी संगठनों की फीडबैक मिल जाएगी।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जिन अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं, उन पर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। मुख्य सचिव ने जानकारी दी कि भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते HCS अधिकारी अश्विनी कुमार की सेवाएं समाप्त करने के निर्देश विभागीय स्तर पर जारी किए जा चुके हैं। इससे पहले भी HCS अधिकारी अनिल नागर को भ्रष्टाचार और रीगन कुमार को महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ के मामले में बर्खास्त किया जा चुका है।

Online Transfer Policy
Online Transfer Policy बनी कर्मचारियों की मुश्किलों की वजह, 2 महीने से अटकी सैलरी

सरकार की इस पहल को कच्चे कर्मचारियों के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। अगर SOP को अंतिम रूप देकर लागू कर दिया जाता है, तो हजारों कर्मचारियों को लंबे समय की नौकरी की गारंटी (Job Guarantee) मिल सकती है।

haryana-mpmv-yojana
अब किसानों को मिलेंगे 8000 रुपए प्रति एकड़! बस करें ये छोटा सा काम, सरकार की योजना का उठाएं पूरा फायदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी कितने साल चलती है? यहां मिलेगा जवाब मसूरी ट्रिप पर जाने से पहले ये 8 बातें ज़रूर जान लें केम्पटी फॉल के बारे में 7 दिलचस्प बातें गर्मियों में पिएं गोंद कतीरा, मिलेंगे शरीर को अनेक फायदे सावन 2025 में कब-कब पड़ेंगे सोमवार? पूरी लिस्ट यहां देखें!