ताजा खबरेंहरियाणा

Haryana में सरकारी नौकरी को लेकर बड़ी घोषणा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया 3500 पदों पर का ऐलान

हरियाणा सरकार ने वंचित अनुसूचित जाति (DSC) समाज को सरकारी नौकरियों में बड़ा प्रतिनिधित्व देने का ऐलान किया है। हाल ही में घोषित करीब 3500 सरकारी पदों में से 1209 पद अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित किए गए हैं, जिनमें 605 पद विशेष रूप से DSC समाज के लिए होंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसे सामाजिक न्याय की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया है। उन्होंने इस मौके पर कांग्रेस पर भी निशाना साधा और मोदी सरकार की नीतियों की सराहना की।

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य की वंचित अनुसूचित जाति (DSC) समुदाय को बड़ी राहत देते हुए सरकारी भर्तियों में आरक्षण को लेकर अहम फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 6 जून को संत कबीर कुटीर में आयोजित एक कार्यक्रम में बताया कि हाल ही में घोषित लगभग 3,500 सरकारी पदों (Haryana Government Jobs) में से 605 पद DSC समाज के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके साथ ही 604 पद अन्य अनुसूचित जातियों के लिए भी निर्धारित किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि यह फैसला न सिर्फ सामाजिक न्याय को मजबूत करेगा, बल्कि लंबे समय से अधिकारों की मांग कर रहे DSC समुदाय को प्रतिनिधित्व भी देगा। सैनी ने इस कदम को “इतिहास रचने वाला निर्णय” बताया, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए अवसरों का रास्ता खोलेगा।

भर्तियों में कुल 1209 आरक्षित पद, संघर्ष को मिला परिणाम

gharounda karnal news
करनाल में डॉक्टर से कथित मारपीट का मामला गरमाया, SHO निलंबित — विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं ठप

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये आरक्षण DSC समाज की वर्षों की एकजुटता और संघर्ष का नतीजा है। उन्होंने समाज के लोगों को “योद्धा” बताते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे समुदाय का है, जिसे उन्होंने संघर्ष से हासिल किया है। इस फैसले के जरिए हरियाणा सरकार ने यह संदेश दिया है कि अब वंचित वर्गों की अनदेखी नहीं होगी।

कांग्रेस पर आरोप, मोदी सरकार की नीतियों की तारीफ

अपने संबोधन के दौरान सैनी ने कांग्रेस पार्टी पर भी सीधा हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सालों तक गरीबों, मजदूरों और वंचित समाज की आवाज को नजरअंदाज किया। इसके उलट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों (Modi Government Achievements) में इन वर्गों को असली हक और सम्मान मिला है।

Online Transfer Policy
Online Transfer Policy बनी कर्मचारियों की मुश्किलों की वजह, 2 महीने से अटकी सैलरी

सैनी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने डॉ. भीमराव अंबेडकर (BR Ambedkar) को कभी भी उचित सम्मान नहीं दिया और चुनावों के वक्त संविधान को लेकर भ्रम फैलाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के समय में संविधान पहले से ज्यादा मज़बूत हुआ है और इसके जरिए गरीबों को उनका हक दिया जा रहा है।

समाज ने जताया आभार, संत कबीर जयंती पर मुख्यमंत्री को आमंत्रण

इस मौके पर DSC समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पारंपरिक पगड़ी पहनाकर स्वागत किया और आरक्षण में वर्गीकरण लागू करने के फैसले के लिए आभार जताया। साथ ही, उन्होंने 11 जून को सिरसा में आयोजित होने वाली संत कबीर जयंती (Kabir Jayanti 2025) के कार्यक्रम में भाग लेने का न्योता भी दिया।

haryana-mpmv-yojana
अब किसानों को मिलेंगे 8000 रुपए प्रति एकड़! बस करें ये छोटा सा काम, सरकार की योजना का उठाएं पूरा फायदा

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार सामाजिक समानता और न्याय को प्राथमिकता देती रहेगी और इस दिशा में लगातार ठोस कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी कितने साल चलती है? यहां मिलेगा जवाब मसूरी ट्रिप पर जाने से पहले ये 8 बातें ज़रूर जान लें केम्पटी फॉल के बारे में 7 दिलचस्प बातें गर्मियों में पिएं गोंद कतीरा, मिलेंगे शरीर को अनेक फायदे सावन 2025 में कब-कब पड़ेंगे सोमवार? पूरी लिस्ट यहां देखें!