ताजा खबरेंहरियाणा

हरियाणा के इस जिले के लोगों की बल्ले-बल्ले, फ्री में होगा इलाज

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के खोरी गांव के लोगों के लिए अच्छी खबर है। यहां जल्द ही एक नया उप-स्वास्थ्य केंद्र (Sub-Health Center) शुरू होने जा रहा है, जिससे गांव और आसपास के हजारों लोगों को अब जरूरी इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस प्रस्ताव को राज्य की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव ने मंजूरी दी है और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी इसे हरी झंडी मिल चुकी है।

रेवाड़ी जिले के खोरी गांव में बनने वाला ये उप-स्वास्थ्य केंद्र (sub-health center in Rewari) राज्य सरकार की ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने की दिशा में एक और ठोस पहल है। इस सेंटर के निर्माण से इलाके के लोगों को उनके ही गांव में इलाज की सुविधा मिल सकेगी, जिससे मेडिकल सुविधाओं की उपलब्धता में बड़ा सुधार होगा।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि सरकार का मकसद राज्य के हर नागरिक तक बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भी आभार जताया, जिन्होंने इस प्रस्ताव को बिना देरी के मंजूरी दी।

gharounda karnal news
करनाल में डॉक्टर से कथित मारपीट का मामला गरमाया, SHO निलंबित — विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं ठप

किन सुविधाओं से लैस होगा ये केंद्र

इस उप-स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण (vaccination), सामान्य इलाज (basic medical care), निवारक जांच (preventive care) और स्वास्थ्य जागरूकता (health awareness campaigns) से जुड़ी सेवाएं दी जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह भी साफ कर दिया गया है कि यहां पर्याप्त स्टाफ और जरूरी संसाधनों की व्यवस्था की जाएगी ताकि मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो।

लंबे समय से चल रही थी मांग

मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि खोरी गांव के लोगों की ये मांग काफी समय से लंबित थी। कुछ महीने पहले ग्रामीणों ने उनसे मुलाकात करके इस बारे में बात भी की थी। उन्होंने इस पर तुरंत एक्शन लेते हुए प्रस्ताव तैयार करवा दिया था, जिसे अब मंजूरी मिल चुकी है।

Online Transfer Policy
Online Transfer Policy बनी कर्मचारियों की मुश्किलों की वजह, 2 महीने से अटकी सैलरी

इस फैसले से खोरी गांव और आस-पास के इलाके के हजारों लोगों को उनके घर के पास ही इलाज की सुविधा मिलने लगेगी, जिससे समय और पैसों दोनों की बचत होगी, साथ ही हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर (rural health infrastructure in Haryana) भी और मजबूत होगा।

haryana-mpmv-yojana
अब किसानों को मिलेंगे 8000 रुपए प्रति एकड़! बस करें ये छोटा सा काम, सरकार की योजना का उठाएं पूरा फायदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी कितने साल चलती है? यहां मिलेगा जवाब मसूरी ट्रिप पर जाने से पहले ये 8 बातें ज़रूर जान लें केम्पटी फॉल के बारे में 7 दिलचस्प बातें गर्मियों में पिएं गोंद कतीरा, मिलेंगे शरीर को अनेक फायदे सावन 2025 में कब-कब पड़ेंगे सोमवार? पूरी लिस्ट यहां देखें!