हरियाणा

World Record: 36 घंटे 21 मिनट में 20 हजार सूर्य नमस्कार कर हरियाणा के युवक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

हरियाणा के हिसार जिले के रहने वाले संदीप आर्य जांगड़ा ने एक बार फिर अपनी फिटनेस और दृढ़ संकल्प से दुनिया को हैरान कर दिया है। उन्होंने लगातार 36 घंटे 21 मिनट तक एक्सरसाइज कर 20,000 बार सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar World Record) किए। ये कारनामा कर वो दुनिया के पहले ऐसे व्यक्ति...

Hisar News: हरियाणा के हिसार जिले के रहने वाले संदीप आर्य जांगड़ा ने एक बार फिर अपनी फिटनेस और दृढ़ संकल्प से दुनिया को हैरान कर दिया है। उन्होंने लगातार 36 घंटे 21 मिनट तक एक्सरसाइज कर 20,000 बार सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar World Record) किए। ये कारनामा कर वो दुनिया के पहले ऐसे व्यक्ति बन गए हैं जिन्होंने एक सिटिंग में इतने सूर्य नमस्कार पूरे किए हैं।

संदीप ने इससे पहले भी 15,000 बार सूर्य नमस्कार करने का रिकॉर्ड बनाया था, जिसे अब उन्होंने खुद ही पीछे छोड़ दिया है। इस मैराथन एक्सरसाइज के दौरान उनका वजन 15 किलो तक कम हो गया।

gharounda karnal news
करनाल में डॉक्टर से कथित मारपीट का मामला गरमाया, SHO निलंबित — विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं ठप

एक साधारण शुरुआत से इंटरनेशनल रिकॉर्ड तक

संदीप का जन्म 17 मई 1995 को हिसार के फरीदपुर गांव में एक सामान्य परिवार में हुआ। उनके पिता धर्मपाल जांगड़ा पेशे से राजमिस्त्री हैं। जब संदीप सिर्फ 10 साल के थे, तब उनकी मां कृष्णा देवी का निधन हो गया। इसके बाद उनका पालन-पोषण ननिहाल में हुआ। उनके दो बड़े भाई भी मजदूरी का काम करते हैं।

संदीप बताते हैं कि एक सूर्य नमस्कार में 12 अलग-अलग योगासन होते हैं, जिन्हें बिना रुके लगातार करना होता है। उन्होंने इसी क्रम को 20,000 बार दोहराया, वो भी बिना किसी बड़े ब्रेक के।

Online Transfer Policy
Online Transfer Policy बनी कर्मचारियों की मुश्किलों की वजह, 2 महीने से अटकी सैलरी

योग से बनी पहचान, खुद के रिकॉर्ड खुद तोड़े

संदीप का योग से जुड़ाव साल 2010 में शुरू हुआ, जब उन्होंने योगगुरु बाबा रामदेव के मंच से सूर्य नमस्कार की प्रैक्टिस शुरू की। तभी से वो रोज़ाना इसका अभ्यास करते आ रहे हैं और अब तक 5 बार खुद ही अपना रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं।

उनके इस असाधारण प्रयास को मान्यता भी मिली है। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness Book of World Records) और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Limca Book of Records) में पहले से दर्ज है। अब नए रिकॉर्ड के बाद अमेरिका और लंदन की इंटरनेशनल रिकॉर्ड बुक्स (World Record Books) में भी उनका नाम जुड़ गया है।

haryana-mpmv-yojana
अब किसानों को मिलेंगे 8000 रुपए प्रति एकड़! बस करें ये छोटा सा काम, सरकार की योजना का उठाएं पूरा फायदा

संदीप के इस नए मुकाम पर उन्हें कई बड़ी हस्तियों ने शुभकामनाएं दी हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और योगगुरु बाबा रामदेव ने व्यक्तिगत रूप से उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी कितने साल चलती है? यहां मिलेगा जवाब मसूरी ट्रिप पर जाने से पहले ये 8 बातें ज़रूर जान लें केम्पटी फॉल के बारे में 7 दिलचस्प बातें गर्मियों में पिएं गोंद कतीरा, मिलेंगे शरीर को अनेक फायदे सावन 2025 में कब-कब पड़ेंगे सोमवार? पूरी लिस्ट यहां देखें!