कृषिताजा खबरेंमंडी भाव और बाजार जानकारी

Today Wheat Price : गेहूं के भाव में उछाल, मंडियों में MSP से ऊपर बिक रहा अनाज, किसानों को मिल रहा फायदा

नए सीजन की शुरुआत के साथ ही गेहूं के दाम हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। सरकार द्वारा तय न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के ऊपर अब देश की कई मंडियों में गेहूं बिक रहा है। भले ही इस बार उत्पादन अच्छा बताया जा रहा हो, लेकिन कीमतें उम्मीद के उलट चढ़ती जा रही हैं। इसके पीछे गुणवत्ता, वैरायटी और बोनस जैसी वजहें अहम मानी जा रही हैं।

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश जैसे बड़े गेहूं उत्पादक राज्यों में किसानों को गेहूं के अच्छे दाम मिल रहे हैं। एमपी में तो कई मंडियों में गेहूं का रेट 3500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। यहां किसानों को MSP के अलावा 175 रुपये बोनस भी मिल रहा है। यूपी में भी बोनस की व्यवस्था है, हालांकि यह एमपी से काफी कम यानी 20 रुपये प्रति क्विंटल है।

अगर बात करें सबसे ऊंची कीमतों की, तो महाराष्ट्र और गोवा में गेहूं 5000 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास बिक रहा है। मुंबई और गोवा की मंडियों में गेहूं की मांग जबरदस्त बनी हुई है, और यहां के भाव देशभर की तुलना में सबसे ऊपर हैं।

Today Wheat Price

PGI में इलाज कराने वालों के लिए खुशखबरी! नवंबर से शुरू होगा नया Neuroscience सेंटर, लाखों मरीजों को होगा फायदा

गेहूं का बाजार – नई फसल के साथ ही बढ़े रेट

इस साल अप्रैल के आखिरी सप्ताह से गेहूं की आवक देश की मंडियों में शुरू हो गई थी। केंद्र सरकार ने इस बार गेहूं का MSP 2425 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है, जो पिछले साल के मुकाबले 150 रुपये ज्यादा है। इस बढ़े हुए MSP का सीधा फायदा किसानों को मिल रहा है, और यही वजह है कि मंडियों में गेहूं का भाव इस रेट से ऊपर ट्रेड कर रहा है।

मध्य प्रदेश की मंडियों में क्या है ताजा भाव?

मध्य प्रदेश की कुछ प्रमुख मंडियों में गेहूं के भाव इस प्रकार रहे:

मंडी न्यूनतम भाव (₹/क्विंटल) अधिकतम भाव (₹/क्विंटल)
गुना 2552 2903
अशोकनगर 2804 3402
सीहोर 2601 2602
बदरवस 2452 2700
बीना 3192 3402
गंजबसौदा 2903 3505
मालथोन 2704 2713
सिरोंज 3105 3104

यहां गौर करने वाली बात यह है कि एमपी में अधिकांश मंडियों में गेहूं का रेट MSP से कहीं अधिक है। ऊपर से किसानों को 175 रुपये प्रति क्विंटल बोनस भी मिल रहा है, जिससे कुल मिलाकर उनकी आमदनी बेहतर हो रही है।

Haryana: हरियाणा में 5 नए जिलों की तैयारी, जानिए कौन-कौन से शहर होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश के मंडियों में कैसी है स्थिति?

उत्तर प्रदेश में गेहूं की कीमतें कुछ इस प्रकार रही:

मंडी न्यूनतम रेट (₹/क्विंटल) अधिकतम रेट (₹/क्विंटल)
अहरौरा 2425 2463
जालौन 2432 2442
बछरावां 2426 2452
कन्नौज 2426 2474
मऊ 2404 2452
ऐटा 2424 2502
अयोध्या 2442 2515
फर्रूखाबाद 2425 2505
कानपुर 2402 2505
लखनऊ 2425 2428

यूपी में भाव अपेक्षाकृत स्थिर हैं लेकिन यहां भी कई मंडियों में गेहूं का रेट MSP के ऊपर नजर आया। किसानों को यहां 20 रुपये प्रति क्विंटल बोनस मिल रहा है।

राजस्थान, महाराष्ट्र और गोवा में गेहूं का भाव

राजस्थान में भी किसानों को गेहूं पर 150 रुपये प्रति क्विंटल बोनस मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर, महाराष्ट्र और गोवा की मंडियों ने सबको चौंका दिया है। मुंबई में गेहूं का अधिकतम रेट 5000 रुपये प्रति क्विंटल के करीब पहुंच गया है, जबकि गोवा में यह 5100 रुपये तक देखा गया है। हालांकि ज्यादातर खरीदारी 4500 रुपये के आसपास हो रही है, लेकिन ये दरें देश के अन्य राज्यों की तुलना में बहुत ज्यादा हैं।

हरियाणा सरकार ने शुरू की नई योजना, सड़क हादसों में घायलों की मदद करने पर मिलेगा 25 हजार का इनाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी कितने साल चलती है? यहां मिलेगा जवाब मसूरी ट्रिप पर जाने से पहले ये 8 बातें ज़रूर जान लें केम्पटी फॉल के बारे में 7 दिलचस्प बातें गर्मियों में पिएं गोंद कतीरा, मिलेंगे शरीर को अनेक फायदे सावन 2025 में कब-कब पड़ेंगे सोमवार? पूरी लिस्ट यहां देखें!