हरियाणाताजा खबरें

अब हरियाणा रोडवेज की AC बस से करें हिसार से शिमला तक सफर, आज से सेवा शुरू; जानें किराया और समय

Hisar to Shimla AC Bus Service: हरियाणा रोडवेज ने हिसार से शिमला के लिए नई AC बस सेवा शुरू कर दी है। अब सफर होगा और भी आरामदायक! जानिए बस का शेड्यूल, किराया और रूट की पूरी जानकारी।

हिसार न्यूज़ : हरियाणा रोडवेज ने यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा की शुरुआत की है। आज से हिसार से शिमला के लिए सीधी AC बस सेवा शुरू कर दी गई है। ये बस हरियाणा रोडवेज के हिसार डिपो से रोज सुबह 9:55 बजे रवाना होगी और शाम 7 बजे तक शिमला पहुंच जाएगी।

इस बस में सफर करने वाले यात्रियों को आरामदायक सीटों के साथ-साथ मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट्स जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। पूरे सफर में बस करीब 45 जगहों पर रुकेगी, जिससे रास्ते में चढ़ने-उतरने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। हिसार से शिमला तक इस AC बस का किराया 758 रुपये तय किया गया है।

PGI में इलाज कराने वालों के लिए खुशखबरी! नवंबर से शुरू होगा नया Neuroscience सेंटर, लाखों मरीजों को होगा फायदा

अगर आप सामान्य बस से जाना चाहते हैं तो उसका किराया 575 रुपये रहेगा। वहीं, चंडीगढ़ रूट पर भी पहले से बंद पड़ी दो AC बस सेवाएं – सुबह 7:10 और दोपहर 12 बजे की – भी दोबारा शुरू कर दी गई हैं। बुधवार को इन रूट्स के लिए परमिट मिलते ही सेवाएं फिर से चालू कर दी गईं।

रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि अब तक हिसार से शिमला के लिए सरकारी AC बस की कोई सीधी सुविधा नहीं थी, इसलिए यात्रियों को निजी बसों या सामान्य बसों का सहारा लेना पड़ता था। लेकिन अब इस नई सेवा की शुरुआत से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। अगर यात्रियों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है, तो आने वाले दिनों में इन बसों की संख्या और फेरे बढ़ाने की योजना भी है।

Haryana: हरियाणा में 5 नए जिलों की तैयारी, जानिए कौन-कौन से शहर होंगे शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी कितने साल चलती है? यहां मिलेगा जवाब मसूरी ट्रिप पर जाने से पहले ये 8 बातें ज़रूर जान लें केम्पटी फॉल के बारे में 7 दिलचस्प बातें गर्मियों में पिएं गोंद कतीरा, मिलेंगे शरीर को अनेक फायदे सावन 2025 में कब-कब पड़ेंगे सोमवार? पूरी लिस्ट यहां देखें!