ताजा खबरेंहरियाणा

Good News: हरियाणा में सस्ती हुई बस यात्रा, इस रूट पर बस किराया हुआ कम…जानिेए क्या है वजह

हरियाणा के जींद से गोहाना जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अब इस रूट पर बस किराया हुआ सिर्फ 45 रुपए, पहले देने पड़ते थे 50 रुपए। जानिए पूरी वजह और किन यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा।

अब हरियाणा में जींद से गोहाना का सफर पहले से होगा सस्ता, किराए में सीधे 5 रुपए की कटौती की गई है। पहले इस रूट पर यात्रियों को 50 रुपए देने पड़ते थे, लेकिन अब नई व्यवस्था के तहत केवल 45 रुपए में ही यह दूरी तय की जा सकेगी। ये बदलाव रोडवेज के साथ-साथ निजी बसों पर भी लागू होगा। सभी बस कंडक्टरों को नया किराया लागू करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

जींद से गोहाना की कुल दूरी करीब 45 किलोमीटर है। पहले यहां लुदाना के पास एक टोल प्लाजा था, जिसकी वजह से 5 रुपए अतिरिक्त वसूले जाते थे। यानी मूल किराया 45 रुपए होते हुए भी यात्रियों को 50 रुपए देने पड़ते थे। अब हाल ही में जींद-सोनीपत ग्रीनफील्ड नेशनल हाईवे बनने के बाद इस पुराने रूट से टोल हटा दिया गया है, जिससे किराए में भी कटौती की गई है।

PGI में इलाज कराने वालों के लिए खुशखबरी! नवंबर से शुरू होगा नया Neuroscience सेंटर, लाखों मरीजों को होगा फायदा

यात्रियों के लिए गांववार नया किराया इस प्रकार तय किया गया है:

  • पिंडारा, रधाना: 5 रुपए
  • सिंधवी खेड़ा, निडानी: 10 रुपए
  • निडाना मोड़, ललित खेड़ा: 15 रुपए
  • लुदाना: 20 रुपए
  • भंभेवा: 25 रुपए
  • खेड़ा-खेड़ी, बुटाना: 30 रुपए
  • गोहाना: 45 रुपए

पहले हर स्टॉप पर यात्रियों से 5 रुपए अतिरिक्त लिए जा रहे थे, जो अब खत्म कर दिए गए हैं। इसका सीधा फायदा जींद-गोहाना रूट के 20 से ज्यादा गांवों के लोगों को मिलेगा। रोजाना यात्रा करने वालों को भी अब कम खर्च में सफर करने का मौका मिलेगा।

Haryana: हरियाणा में 5 नए जिलों की तैयारी, जानिए कौन-कौन से शहर होंगे शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी कितने साल चलती है? यहां मिलेगा जवाब मसूरी ट्रिप पर जाने से पहले ये 8 बातें ज़रूर जान लें केम्पटी फॉल के बारे में 7 दिलचस्प बातें गर्मियों में पिएं गोंद कतीरा, मिलेंगे शरीर को अनेक फायदे सावन 2025 में कब-कब पड़ेंगे सोमवार? पूरी लिस्ट यहां देखें!