ताजा खबरेंहरियाणा

Roadways Strike: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल तेज, गुरुवार को तीन जिलों में नहीं चलेंगी बसें

हरियाणा के फतेहाबाद में रोडवेज कर्मचारी एक बार फिर हड़ताल पर उतर आए हैं। एक रोडवेज कंडक्टर से मारपीट के मामले में अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने से कर्मचारियों में रोष है। इसके चलते वीरवार (गुरुवार) को सिरसा, हिसार और फतेहाबाद में बसों का संचालन पूरी तरह से ठप रहेगा। अगर शुक्रवार तक भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो पूरे हरियाणा में (roadways strike) का दायरा बढ़ाकर प्रदेशव्यापी चक्का जाम किया जाएगा।

फतेहाबाद: रोडवेज कर्मचारियों और प्रशासन के बीच गतिरोध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। फतेहाबाद डिपो के एक कंडक्टर के साथ मारपीट की घटना के बाद मामला और गरमाता जा रहा है। आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं, जिससे नाराज़ रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।

बुधवार को फतेहाबाद बस स्टैंड पर रोडवेज सांझा कमेटी के नेतृत्व में कर्मचारियों की एक अहम मीटिंग हुई। इसमें सर्वसम्मति से तय किया गया कि वीरवार को फतेहाबाद, सिरसा और हिसार जिलों में रोडवेज की सभी बसें सड़कों पर नहीं उतरेंगी। हड़ताल पूरी तरह से प्रभावी रहेगी।

gharounda karnal news
करनाल में डॉक्टर से कथित मारपीट का मामला गरमाया, SHO निलंबित — विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं ठप

कमेटी का कहना है कि यदि शुक्रवार तक भी आरोपी गिरफ़्तार नहीं किए जाते, तो (Haryana Roadways strike) को पूरे प्रदेश में फैलाया जाएगा और हरियाणा भर में चक्का जाम किया जाएगा।

दो दिन से हड़ताल पर हैं फतेहाबाद कर्मचारी

कर्मचारी नेताओं जगदीप लाठर और राजू बिश्नोई ने जानकारी दी कि दो दिन से फतेहाबाद डिपो के कर्मचारी काम से दूरी बनाए हुए हैं। प्रदेशभर में भी ज़िला स्तर पर 2 घंटे की सांकेतिक हड़ताल कर विरोध जताया गया। उन्होंने साफ किया कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

Online Transfer Policy
Online Transfer Policy बनी कर्मचारियों की मुश्किलों की वजह, 2 महीने से अटकी सैलरी

शुक्रवार को पूरे हरियाणा में ठप हो सकता है रोडवेज संचालन

अगर वीरवार को भी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हुई, तो शुक्रवार को आंदोलन बड़ा रूप ले सकता है। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी है कि इस दिन हरियाणा की सभी रोडवेज बसों का संचालन ठप कर दिया जाएगा।

स्थिति को देखते हुए प्रशासन के लिए यह संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। आम यात्रियों को पहले से ही अलर्ट रहने की सलाह दी जा रही है, खासकर उन्हें जो वीरवार या शुक्रवार को (Haryana roadways buses) से सफर करने की योजना बना रहे हैं।

haryana-mpmv-yojana
अब किसानों को मिलेंगे 8000 रुपए प्रति एकड़! बस करें ये छोटा सा काम, सरकार की योजना का उठाएं पूरा फायदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी कितने साल चलती है? यहां मिलेगा जवाब मसूरी ट्रिप पर जाने से पहले ये 8 बातें ज़रूर जान लें केम्पटी फॉल के बारे में 7 दिलचस्प बातें गर्मियों में पिएं गोंद कतीरा, मिलेंगे शरीर को अनेक फायदे सावन 2025 में कब-कब पड़ेंगे सोमवार? पूरी लिस्ट यहां देखें!