ताजा खबरेंहरियाणा

Haryana: लाड़ो लक्ष्मी योजना को लेकर कृष्ण बेदी का का ऐलान, बोले महिलाओं को जल्द मिलेगा सम्मान भत्ता

Lado Laxmi Yojana: हरियाणा के सामाजिक न्याय मंत्री कृष्ण बेदी ने लाड़ो लक्ष्मी योजना (Lado Laxmi Yojana) को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी जल्द ही इस योजना की शुरुआत एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में करेंगे। इस योजना के तहत महिलाओं को सम्मान भत्ता मिलेगा, जिससे उनके सशक्तिकरण और आर्थिक सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही मंत्री ने राज्य में दी जा रही बुजुर्ग पेंशन, दिव्यांग आरक्षण, और रोजगार नीतियों का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला और कहा कि पार्टी अब मुद्दा विहीन हो चुकी है।

Lado Laxmi Yojana Haryana: भिवानी में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में हरियाणा के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने राज्य सरकार की योजनाओं और सामाजिक क्षेत्र में हो रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी जल्द ही लाड़ो लक्ष्मी योजना (Lado Laxmi Yojana) के तहत महिलाओं के लिए सम्मान भत्ता की शुरुआत करेंगे। मंत्री ने कहा कि यह योजना महिलाओं के लिए न सिर्फ सशक्तिकरण का ज़रिया बनेगी, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से भी मज़बूत करेगी।

24 लाख लोगों को मिल रही पेंशन, बुजुर्गों को सबसे ज़्यादा लाभ

मंत्री बेदी ने बताया कि इस समय हरियाणा में लगभग 24 लाख लोगों को पेंशन दी जा रही है, जिनमें सबसे ज़्यादा लाभ बुजुर्गों को मिल रहा है। बुजुर्गों को हर महीने ₹3,000 की पेंशन दी जा रही है। उन्होंने ये भी कहा कि अब 60 साल की उम्र से पहले ही सरकारी टीमें घर-घर जाकर पेंशन बनवा रही हैं, ताकि वरिष्ठ नागरिकों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

gharounda karnal news
करनाल में डॉक्टर से कथित मारपीट का मामला गरमाया, SHO निलंबित — विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं ठप

दिव्यांगों के लिए आरक्षण में बढ़ोतरी
सरकार ने दिव्यांग व्यक्तियों के लिए आरक्षण को भी बढ़ाकर 3% से 4% कर दिया है। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए intervention लेवल पर काम कर रही है।

रोजगार के सवाल पर मंत्री की सफाई
जब उनसे युवाओं को रोजगार (employment) देने को लेकर सवाल किया गया तो मंत्री ने साफ किया कि अगर कोई केस कोर्ट में चला जाता है तो फिर सरकार के पास उसका सीधा हल नहीं होता। हालांकि उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Online Transfer Policy
Online Transfer Policy बनी कर्मचारियों की मुश्किलों की वजह, 2 महीने से अटकी सैलरी

कांग्रेस पर जमकर बरसे बेदी, बोले- पार्टी अब कमजोर हो चुकी है
राजनीतिक सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री कृष्ण बेदी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के चंडीगढ़ दौरे से कांग्रेस को कोई फायदा नहीं होने वाला क्योंकि अब यह पार्टी मुद्दा विहीन, दिशाहीन और कमजोर हो चुकी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हरियाणा में कांग्रेस के पास 37 विधायक होने के बावजूद अभी तक वे नेता विपक्ष (Leader of Opposition) तय नहीं कर पाए हैं।

उन्होंने राहुल गांधी पर भी सीधा हमला बोला और कहा कि वो सैनिकों के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर हमेशा पीछे हटते हैं और कई बार राष्ट्रीय सुरक्षा के सवालों पर विदेशी दलों की भाषा बोलते हैं।

haryana-mpmv-yojana
अब किसानों को मिलेंगे 8000 रुपए प्रति एकड़! बस करें ये छोटा सा काम, सरकार की योजना का उठाएं पूरा फायदा

‘कांग्रेस एक बुलबुला, जल्द फूटेगा’
कांग्रेस द्वारा 30 जून तक जिला अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा पर मंत्री ने कटाक्ष करते हुए कहा कि ये पार्टी अब सिर्फ एक बुलबुला है जो जल्द ही फूट जाएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस दिल्ली, यूपी, मध्य प्रदेश, गुजरात और हरियाणा जैसे बड़े राज्यों में पहले ही हार चुकी है। ऐसे में पार्टी का कोई ठोस जनाधार अब नहीं बचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी कितने साल चलती है? यहां मिलेगा जवाब मसूरी ट्रिप पर जाने से पहले ये 8 बातें ज़रूर जान लें केम्पटी फॉल के बारे में 7 दिलचस्प बातें गर्मियों में पिएं गोंद कतीरा, मिलेंगे शरीर को अनेक फायदे सावन 2025 में कब-कब पड़ेंगे सोमवार? पूरी लिस्ट यहां देखें!