ताजा खबरेंहरियाणा

Haryana: CET फर्जी वेबसाइट का भंडाफोड़, अब तक 75 छात्रों से करीब 25,000 रुपये की ठगी

CET fake registration portal: हरियाणा में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के नाम पर एक फर्जी वेबसाइट बनाकर अब तक 75 छात्रों से करीब 25,000 रुपये की ठगी की जा चुकी है। इस मामले में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की शिकायत के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की, बैंक खाता फ्रीज किया गया और फर्जी पोर्टल (fake CET website) को साइबर टीम ने पूरी तरह से बंद करवा दिया है।

चंडीगढ़: हरियाणा में CET परीक्षा को लेकर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। एक फर्जी वेबसाइट (fake CET portal) बनाकर 75 छात्रों से कुल मिलाकर करीब 25,000 रुपये हड़प लिए गए। ठगों ने इस वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के बहाने छात्रों से निजी जानकारी और फीस ली, और फिर फर्जी तरीके से उनका रजिस्ट्रेशन दिखा दिया।

इस पूरे मामले की शिकायत हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के चेयरमैन हिम्मत सिंह की ओर से पंचकूला पुलिस को दी गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए केस दर्ज किया और संबंधित बैंक खाते को फ्रीज करवा दिया।

PGI में इलाज कराने वालों के लिए खुशखबरी! नवंबर से शुरू होगा नया Neuroscience सेंटर, लाखों मरीजों को होगा फायदा

जानकारी के मुताबिक, ये फर्जी वेबसाइट 29 मई को बनाई गई थी। इस पर CET के रजिस्ट्रेशन जैसा इंटरफेस तैयार कर छात्रों को गुमराह किया गया। आवेदन भरते समय उनसे जरूरी जानकारी मांगी गई और फिर रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे वसूले गए।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य भूपेंद्र चौहान ने बताया कि कुछ आवेदकों की ओर से जब शिकायतें आईं, तब आयोग ने तुरंत संज्ञान लिया। इसके बाद सेक्टर-20 स्थित साइबर थाना, पंचकूला में शिकायत दर्ज करवाई गई।

Haryana: हरियाणा में 5 नए जिलों की तैयारी, जानिए कौन-कौन से शहर होंगे शामिल

शिकायत के बाद साइबर एक्सपर्ट्स की टीम हरकत में आई और वीरवार को फर्जी वेबसाइट को बंद कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। शुक्रवार तक पोर्टल को पूरी तरह बंद करवा दिया गया।

फिलहाल पुलिस जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि इस फर्जीवाड़े के पीछे कौन लोग हैं। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि कहीं इससे पहले भी इसी तरह की किसी और परीक्षा या भर्ती प्रक्रिया में ठगी तो नहीं हुई है।

हरियाणा सरकार ने शुरू की नई योजना, सड़क हादसों में घायलों की मदद करने पर मिलेगा 25 हजार का इनाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी कितने साल चलती है? यहां मिलेगा जवाब मसूरी ट्रिप पर जाने से पहले ये 8 बातें ज़रूर जान लें केम्पटी फॉल के बारे में 7 दिलचस्प बातें गर्मियों में पिएं गोंद कतीरा, मिलेंगे शरीर को अनेक फायदे सावन 2025 में कब-कब पड़ेंगे सोमवार? पूरी लिस्ट यहां देखें!