ताजा खबरेंसरकारी योजनाएं

PF खाताधारकों के लिए राहत की खबर, सरकार ने EPF ब्याज दर को किया फिक्स, 7 करोड़ कर्मचारियों को होगा फायदा

EPF interest rate: कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) में निवेश करने वाले करोड़ों कर्मचारियों के लिए सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सरकार ने EPF पर 8.25% ब्याज दर (EPF interest rate) को मंजूरी दे...

कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) में निवेश करने वाले करोड़ों कर्मचारियों के लिए सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सरकार ने EPF पर 8.25% ब्याज दर (EPF interest rate) को मंजूरी दे दी है। इसका सीधा फायदा देशभर के 7 करोड़ से ज्यादा PF अंशधारकों को मिलेगा, जिनके खातों में यह ब्याज जल्द ट्रांसफर किया जाएगा।

यह ब्याज दर ईपीएफओ (EPFO) ने 28 फरवरी को तय की थी, जब नई दिल्ली में EPFO के केंद्रीय न्यासी बोर्ड की 237वीं बैठक हुई थी। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने की थी। इस मीटिंग में तय किया गया था कि 2024-25 के लिए भी पिछली बार की तरह 8.25% ब्याज दर ही लागू रहेगी।

Online Transfer Policy
Online Transfer Policy बनी कर्मचारियों की मुश्किलों की वजह, 2 महीने से अटकी सैलरी

ब्याज दर को लेकर प्रस्ताव श्रम मंत्रालय के जरिए वित्त मंत्रालय को भेजा गया था, जिसे अब मंजूरी मिल चुकी है। श्रम मंत्रालय के एक सीनियर अधिकारी ने इस फैसले की पुष्टि करते हुए कहा कि वित्त मंत्रालय ने 8.25% ब्याज को हरी झंडी दे दी है और EPFO को इस बारे में जानकारी दे दी गई है। अब यह ब्याज संबंधित खातों में सालाना जमा किया जाएगा।

बता दें कि EPFO ने फरवरी 2024 में 2023-24 के लिए ब्याज दर को हल्का बढ़ाकर 8.25% किया था, जो उससे पिछले साल यानी 2022-23 में 8.15% थी। हालांकि, अगर पीछे के वर्षों पर नज़र डालें, तो मार्च 2022 में ब्याज दर को घटाकर 8.1% कर दिया गया था, जो उस वक्त बीते 40 सालों में सबसे कम स्तर था। इससे पहले 2020-21 में EPF पर 8.5% ब्याज मिल रहा था।

haryana-mpmv-yojana
अब किसानों को मिलेंगे 8000 रुपए प्रति एकड़! बस करें ये छोटा सा काम, सरकार की योजना का उठाएं पूरा फायदा

सरकार के इस फैसले से PF में निवेश करने वाले कर्मचारियों को इस साल भी एक स्थिर और भरोसेमंद रिटर्न (stable returns) मिलेगा, जो मौजूदा समय के अन्य सेविंग ऑप्शंस के मुकाबले काफी फायदेमंद माना जा रहा है।

Water Tank Scheme
Water Tank Scheme 2025 : खेत में डिग्गी बनाने पर सरकार देगी 85% तक सब्सिडी, ऐसे कर सकते हैं आवेदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी कितने साल चलती है? यहां मिलेगा जवाब मसूरी ट्रिप पर जाने से पहले ये 8 बातें ज़रूर जान लें केम्पटी फॉल के बारे में 7 दिलचस्प बातें गर्मियों में पिएं गोंद कतीरा, मिलेंगे शरीर को अनेक फायदे सावन 2025 में कब-कब पड़ेंगे सोमवार? पूरी लिस्ट यहां देखें!