ताजा खबरेंहरियाणा

Haryana News: पहरावर में CM ने कई बड़ी योजनाओं की आधारशिला रखी, कई प्रोजेक्ट्स पर जल्द काम शुरू होगा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को गांव पहरावर में कई बड़ी योजनाओं की आधारशिला रखी। इनमें राष्ट्रीय स्तर का लॉ कॉलेज (Law College), गौड़ संस्था का प्रशासनिक भवन, भगवान परशुराम पब्लिक...

रोहतक न्यूज़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को गांव पहरावर में कई बड़ी योजनाओं की आधारशिला रखी। इनमें राष्ट्रीय स्तर का लॉ कॉलेज (Law College), गौड़ संस्था का प्रशासनिक भवन, भगवान परशुराम पब्लिक स्कूल और नर्सिंग कॉलेज (Nursing College for Girls) शामिल हैं। सीएम ने कहा कि इन प्रोजेक्ट्स पर जल्द काम शुरू होगा।

सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि यहां भगवान परशुराम की सबसे बड़ी प्रतिमा भी लगाई जाएगी, जिसके लिए नामी आर्किटेक्ट्स (Architects) और कारीगरों की टीम काम करेगी। उन्होंने कहा, “50 साल बाद गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा कैंपस में यह शुरुआत युवाओं के लिए नए अवसर लाएगी।”

PGI में इलाज कराने वालों के लिए खुशखबरी! नवंबर से शुरू होगा नया Neuroscience सेंटर, लाखों मरीजों को होगा फायदा

इस दौरान सीएम ने पहरावर कैंपस के विकास के लिए मैचिंग ग्रांट (Matching Grant) की घोषणा भी की। साथ ही, गांव के अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स (Infrastructure Projects) की फिजिबिलिटी जांचने और उन्हें जल्द पूरा करने का भरोसा दिया।

आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। मंत्री शर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम शहीदों और सैनिकों को समर्पित था, जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है। विप्र समाज समेत स्थानीय लोगों ने इसे ऐतिहासिक कदम बताया।

Haryana: हरियाणा में 5 नए जिलों की तैयारी, जानिए कौन-कौन से शहर होंगे शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी कितने साल चलती है? यहां मिलेगा जवाब मसूरी ट्रिप पर जाने से पहले ये 8 बातें ज़रूर जान लें केम्पटी फॉल के बारे में 7 दिलचस्प बातें गर्मियों में पिएं गोंद कतीरा, मिलेंगे शरीर को अनेक फायदे सावन 2025 में कब-कब पड़ेंगे सोमवार? पूरी लिस्ट यहां देखें!