New Railway Line: 5700 करोड़ की रेल परियोजना से हरियाणा में रियल एस्टेट को मिलेगा बूस्ट
रियाणा के कई जिलों के लिए एक बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर अपडेट (infrastructure update) सामने आई है। राज्य में एक नया रेलवे कॉरिडोर बनने जा रहा है, जो न सिर्फ ट्रैवल टाइम को कम करेगा बल्कि जिन इलाकों...

New Railway Line: हरियाणा के कई जिलों के लिए एक बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर अपडेट (infrastructure update) सामने आई है। राज्य में एक नया रेलवे कॉरिडोर बनने जा रहा है, जो न सिर्फ ट्रैवल टाइम को कम करेगा बल्कि जिन इलाकों से यह गुज़रेगा, वहां जमीनों के रेट भी तेजी से ऊपर जा सकते हैं।
करीब 126 किलोमीटर लंबी यह रेलवे लाइन पलवल को मानेसर और सोनीपत से जोड़ेगी। प्रोजेक्ट की कुल लागत लगभग 5700 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसे लेकर तैयारी तेज हो चुकी है और कॉरिडोर के कई हिस्सों में नए रेलवे स्टेशन बनाए जाने की भी प्लानिंग चल रही है।
इस रेल प्रोजेक्ट (rail project) से सीधे तौर पर पलवल, गुरुग्राम, नूंह, झज्जर और सोनीपत जिलों को फायदा पहुंचेगा। यहां बेहतर कनेक्टिविटी के साथ-साथ इन इलाकों में कमर्शियल और रेसिडेंशियल डेवेलपमेंट (commercial and residential development) की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।
विशेषज्ञों के मुताबिक, रेलवे लाइन जिस भी क्षेत्र से गुजरेगी, वहां की जमीन की वैल्यू में तेजी से इज़ाफा होना तय है। ट्रांसपोर्ट फैसिलिटी (transport facility) बेहतर होने से इन इलाकों में निवेश भी बढ़ेगा, जिससे रियल एस्टेट मार्केट को नया बूस्ट (real estate boost) मिल सकता है।