ताजा खबरेंहरियाणा

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, अब स्टूडेंट्स कर सकेगें हर महीने 150 किलोमीटर तक फ्री सफर

हरियाणा की नई सरकार ने प्रदेश के स्टूडेंट्स को बड़ी राहत देते हुए एक अहम फैसला लिया है। अब राज्य के सभी मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं हर महीने 150 किलोमीटर तक का सफर बिना किराया...

Haryana: हरियाणा की नई सरकार ने प्रदेश के स्टूडेंट्स को बड़ी राहत देते हुए एक अहम फैसला लिया है। अब राज्य के सभी मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं हर महीने 150 किलोमीटर तक का सफर बिना किराया दिए कर सकेंगे। ये सुविधा सरकारी (Haryana Roadways) के साथ-साथ प्राइवेट परमिट वाली बसों में भी लागू होगी।

भिवानी के SDM डॉ. अशवीर सिंह नैन ने जानकारी दी कि राज्य सरकार की इस योजना के तहत छात्रों को हर महीने के लिए एक फ्री बस पास (Haryana Free Bus Pass) जारी किया जाएगा। इस पास की मदद से वे राज्य के अंदर 150 किलोमीटर तक का सफर मुफ्त में कर पाएंगे।

gharounda karnal news
करनाल में डॉक्टर से कथित मारपीट का मामला गरमाया, SHO निलंबित — विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं ठप

बस स्टैंड पर ड्यूटी इंचार्ज कर्मबीर भाकर ने बताया कि ये सुविधा सिर्फ उन्हीं छात्रों को मिलेगी जो हरियाणा सरकार से मान्यता प्राप्त बोर्ड या यूनिवर्सिटी से जुड़े स्कूल, कॉलेज या अन्य संस्थानों में पढ़ रहे हैं। यानी इसका फायदा केवल सरकारी और सरकार से संबद्ध शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों को मिलेगा।

पहले से ही हरियाणा रोडवेज की बसों में महिलाओं, सेवारत सैनिकों और वरिष्ठ नागरिकों को विशेष यात्रा रियायतें दी जा रही हैं। अब सरकार ने इस दायरे को बढ़ाते हुए स्टूडेंट्स को भी इस लिस्ट में शामिल कर दिया है।

Online Transfer Policy
Online Transfer Policy बनी कर्मचारियों की मुश्किलों की वजह, 2 महीने से अटकी सैलरी

परिवहन विभाग ने साफ किया है कि इस योजना में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है, बल्कि पहले से लागू व्यवस्था को अब प्राइवेट बसों तक भी बढ़ाया गया है। इसका मकसद छात्रों को सफर में सहूलियत देना और उनकी आर्थिक स्थिति पर बोझ कम करना है।

राज्य सरकार की इस पहल से लाखों स्टूडेंट्स को सीधा फायदा मिलेगा, खासतौर पर उन्हें जो रोज़ कॉलेज या यूनिवर्सिटी आने-जाने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट (Public Transport for Students) पर निर्भर हैं।

haryana-mpmv-yojana
अब किसानों को मिलेंगे 8000 रुपए प्रति एकड़! बस करें ये छोटा सा काम, सरकार की योजना का उठाएं पूरा फायदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी कितने साल चलती है? यहां मिलेगा जवाब मसूरी ट्रिप पर जाने से पहले ये 8 बातें ज़रूर जान लें केम्पटी फॉल के बारे में 7 दिलचस्प बातें गर्मियों में पिएं गोंद कतीरा, मिलेंगे शरीर को अनेक फायदे सावन 2025 में कब-कब पड़ेंगे सोमवार? पूरी लिस्ट यहां देखें!