Ration Card: राशन कार्ड धारक ध्यान दें! जल्द कर लें ये जरूरी काम, वरना इस डेट के बाद नहीं मिलेगा मुफ्त राशन
दिल्ली समेत कई राज्यों में राशन कार्ड धारकों के लिए सरकार ने बड़ा अपडेट जारी किया है। अब राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत सभी कार्ड होल्डर्स को e-KYC (Ration Card e-KYC) कराना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर...

दिल्ली समेत कई राज्यों में राशन कार्ड धारकों के लिए सरकार ने बड़ा अपडेट जारी किया है। अब राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत सभी कार्ड होल्डर्स को e-KYC (Ration Card e-KYC) कराना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर आपने अभी तक यह प्रोसेस पूरा नहीं किया है, तो 30 जून 2025 से पहले ज़रूर कर लें, वरना आपको मुफ्त राशन (Free Ration) मिलना बंद हो सकता है और आपका कार्ड भी रद्द किया जा सकता है।
सरकारी योजनाओं से जुड़े फायदे, जैसे महिला सम्मान योजना (Mahila Samriddhi Yojana) के तहत ₹2500 की आर्थिक सहायता और आयुष्मान योजना (Ayushman Yojana) का लाभ भी केवल उन्हीं को मिलेगा जिनका राशन कार्ड e-KYC से अपडेट है।
अब तक तीन बार बढ़ चुकी है डेडलाइन
पहले e-KYC कराने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2025 तय की गई थी, जिसे बढ़ाकर 30 अप्रैल किया गया। अब सरकार ने इसे एक बार फिर आगे बढ़ाकर 30 जून 2025 कर दिया है। ये अंतिम मौका माना जा रहा है, इसलिए इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।
क्यों जरूरी है e-KYC?
e-KYC यानी Know Your Customer एक ऐसा प्रोसेस है जिसमें राशन कार्ड धारक को अपनी पहचान और जानकारी को वैरिफाई करना होता है। इसका मकसद है सिस्टम से फर्जी कार्डधारकों को हटाना और यह सुनिश्चित करना कि सिर्फ जरूरतमंद लोगों तक ही सरकारी सब्सिडी पहुंचे।
e-KYC के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए होंगे?
e-KYC करवाने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी:
- आधार कार्ड (Aadhaar Card)
- राशन कार्ड (Ration Card)
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी (अगर हो तो)
- बैंक पासबुक की कॉपी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- रेजिडेंशियल प्रूफ
- राशन कार्ड होल्डर का फिंगरप्रिंट
कैसे और कहां कराएं e-KYC?
e-KYC कराने के लिए आप अपने नजदीकी राशन डीलर के पास जा सकते हैं। वहां जाकर आपको अपना राशन कार्ड दिखाना होगा, और डीलर की POS मशीन में फिंगरप्रिंट स्कैन करके आपकी पहचान वैरिफाई की जाएगी।
ध्यान दें: राशन कार्ड में जिन-जिन लोगों के नाम शामिल हैं, उन्हें भी पहचान के लिए डीलर के पास जाना होगा।
क्या इसके लिए कोई चार्ज लगेगा?
नहीं, e-KYC की सुविधा बिल्कुल मुफ्त (Free e-KYC) है। अगर कोई डीलर आपसे इसके बदले पैसे मांगता है तो आप उसकी शिकायत कर सकते हैं। सरकार ने इसे लेकर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी शुल्क न लिया जाए।
घर बैठे e-KYC कैसे करें?
अगर आप चाहें तो e-KYC घर बैठे भी कर सकते हैं। इसके दो तरीके हैं:
1. वेबसाइट के जरिए e-KYC:
- nfsa.gov.in पर जाएं
- अपनी राज्य की लिस्ट में से सही राज्य चुनें
- राशन कार्ड और आधार नंबर डालें
- मोबाइल नंबर पर आया OTP डालकर वेरिफाई करें
- प्रोसेस पूरा होते ही आपका e-KYC हो जाएगा
2. मोबाइल ऐप से करें e-KYC:
- ‘Mera KYC’ और ‘AadhaarFaceRD’ ऐप डाउनलोड करें
- ऐप ओपन करके अपना राज्य सिलेक्ट करें
- ‘Verify Location’ पर क्लिक करें
- आधार नंबर डालें, OTP और Captcha दर्ज करें
- अब आपकी डिटेल दिखेगी
- नीचे दिख रहे Face eKYC बटन पर टैप करें
- कैमरा ऑन होने पर अपना चेहरा सर्कल में एडजस्ट करें
- जैसे ही सर्कल ग्रीन होगा, e-KYC पूरा माना जाएगा
सरकार की इस पहल का मकसद है कि सही लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और कोई भी सिस्टम का गलत फायदा न उठा सके। अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं कराया है, तो 30 जून की डेडलाइन को गंभीरता से लें।