ताजा खबरेंहरियाणा

अब हरियाणा में शराब ठेका लेना होगा बेहद आसान, सरकार ने नई आबकारी नीति में किये बड़े बदलाव

हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने राज्य की आबकारी नीति (Excise Policy) में अहम संशोधन करते हुए शराब ठेका लेने की प्रक्रिया को पहले से कहीं ज्यादा सरल बना दिया है। 2025-26 के लिए लागू की...

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने राज्य की आबकारी नीति (Excise Policy) में अहम संशोधन करते हुए शराब ठेका लेने की प्रक्रिया को पहले से कहीं ज्यादा सरल बना दिया है। 2025-26 के लिए लागू की गई इस नई नीति को 6 मई से मंजूरी दे दी गई है। इसके तहत अब बोली लगाने वालों को पहले की तुलना में कम निवेश करना होगा और लाइसेंस फीस चुकाने की शर्तों में भी राहत दी गई है।

सिक्योरिटी मनी में कटौती, बोलीदाता को अब कम देना होगा एडवांस

gharounda karnal news
करनाल में डॉक्टर से कथित मारपीट का मामला गरमाया, SHO निलंबित — विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं ठप

गुरुग्राम पूर्व के उप-आबकारी एवं कराधान आयुक्त अमित भाटिया के मुताबिक, अब ठेका लेने वाले आवंटियों से सिक्योरिटी मनी (security money) की मांग को घटा दिया गया है। पहले जहां यह राशि कुल लाइसेंस फीस की 15% होती थी, वहीं अब इसे घटाकर 11% कर दिया गया है। इतना ही नहीं, ई-टेंडर (e-tender) वाले दिन जो सिक्योरिटी मनी ली जाती थी, उसे भी 3% से घटाकर 2% कर दिया गया है।

अब बोली लगाने वाले सिर्फ 5% सिक्योरिटी मनी जमा करके कोटा उठाना शुरू कर सकते हैं। पहले इसके लिए 7% जमा करना होता था। वहीं, पूरे कोटा पर अधिकार पाने के लिए 11% सिक्योरिटी मनी देनी होगी। गुरुग्राम पूर्व में ये ई-टेंडर्स 30 और 31 मई को आयोजित किए जाएंगे, और इनका मूल्यांकन 31 मई की शाम 5 बजे किया जाएगा।

Online Transfer Policy
Online Transfer Policy बनी कर्मचारियों की मुश्किलों की वजह, 2 महीने से अटकी सैलरी

लाइसेंस फीस अब आसान किस्तों में दे सकेंगे आवंटी

गुरुग्राम पश्चिम के उप-आबकारी एवं कराधान आयुक्त जितेंद्र डूडी ने बताया कि नई नीति में लाइसेंस फीस (license fee) के भुगतान का तरीका भी लचीला बना दिया गया है। अब कुल लाइसेंस फीस की 91% राशि को बोलीदाता मासिक किस्तों (monthly installments) में चुका सकेंगे। बाकी बची हुई 9% राशि को नीति वर्ष के अंतिम दो महीनों में जमा कराई गई सिक्योरिटी मनी से समायोजित किया जाएगा।

haryana-mpmv-yojana
अब किसानों को मिलेंगे 8000 रुपए प्रति एकड़! बस करें ये छोटा सा काम, सरकार की योजना का उठाएं पूरा फायदा

गुरुग्राम पश्चिम में ई-टेंडर्स 26 और 27 मई को आयोजित किए जाएंगे। इन टेंडर्स का मूल्यांकन 27 मई की शाम 5 बजे किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी कितने साल चलती है? यहां मिलेगा जवाब मसूरी ट्रिप पर जाने से पहले ये 8 बातें ज़रूर जान लें केम्पटी फॉल के बारे में 7 दिलचस्प बातें गर्मियों में पिएं गोंद कतीरा, मिलेंगे शरीर को अनेक फायदे सावन 2025 में कब-कब पड़ेंगे सोमवार? पूरी लिस्ट यहां देखें!