टेक्नोलॉजी

Railway Ticket Booking: अब IRCTC से कन्फर्म टिकट बुक करना हुआ आसान, सर्वर फेल की टेंशन खत्म

अब ट्रेन टिकट बुक करते समय कन्फर्म सीट पाने की उम्मीद टूटेगी नहीं। इंडियन रेलवे की ऑनलाइन टिकटिंग सर्विस IRCTC ने एक नया सिस्टम शुरू किया है, जिससे कन्फर्म टिकट बुक करना पहले

नई दिल्ली: अब ट्रेन टिकट बुक करते समय कन्फर्म सीट पाने की उम्मीद टूटेगी नहीं। इंडियन रेलवे की ऑनलाइन टिकटिंग सर्विस IRCTC ने एक नया सिस्टम शुरू किया है, जिससे कन्फर्म टिकट बुक करना पहले से ज्यादा फास्ट और आसान हो गया है। अब सर्वर के फेल होने या पेज लोडिंग में देरी जैसी परेशानियां भी बीते दिनों की बात हो जाएंगी।

अक्सर ऐसा होता था कि जब हम टिकट बुक करने बैठते थे, तो सीट कन्फर्म दिखती थी लेकिन बुकिंग के प्रोसेस में इतना टाइम लग जाता था कि वही टिकट वेटिंग में चला जाता था। कई बार पेमेंट कट जाने के बाद भी टिकट जनरेट नहीं होता था, जिससे यात्रियों को काफी झेलना पड़ता था। हालांकि पैसे का रिफंड मिल जाता था, पर समय और सीट दोनों हाथ से निकल जाते थे।

अब IRCTC ने इस परेशानी का स्मार्ट सॉल्यूशन निकाला है, जिसकी मदद से प्रति मिनट हजारों टिकट बिना अटकाव के बुक हो रहे हैं।

Haryana Electricity Connection: नए बिजली कनेक्शन के लिए अब घर बैठे 5 मिनट में करें ऑनलाइन आवेदन – जानें पूरी प्रक्रिया

AI नहीं, अब ‘बोट टेक्नोलॉजी’ करेगी काम आसान

IRCTC के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर संजय जैन ने बताया कि बुकिंग स्पीड बढ़ाने और दलालों पर लगाम लगाने के लिए एक खास AI-बेस्ड बोट सर्विस शुरू की गई है। इस सिस्टम की मदद से 31,000 से ज्यादा टिकट प्रति मिनट तक बुक हो चुके हैं, जो अब तक का रिकॉर्ड है।

यह बोट टेक्नॉलजी उन यूजर्स की पहचान करती है जो सॉफ्टवेयर के जरिए अननेचुरल स्पीड से टिकट बुक करने की कोशिश करते हैं। जैसे – अगर कोई सिस्टम 10-20 सेकंड में सभी डिटेल भर देता है, जबकि आम यात्री को इसमें 2 मिनट लगते हैं, तो बोट उसे पहचानकर टिकट बुकिंग ब्लॉक कर देता है। इससे उन दलालों की धांधली रुक गई है जो स्पेशल टूल्स से टिकट हड़प लेते थे।

तत्काल बुकिंग के समय सबसे ज्यादा फायदा

IRCTC के मुताबिक सबसे ज्यादा दबाव तत्काल टिकट बुकिंग के वक्त आता है। उस समय लाखों लोग एक साथ टिकट बुक करने की कोशिश करते हैं, जिससे सर्वर स्लो हो जाता था। अब नया सिस्टम इस प्रेशर को भी आसानी से झेल पा रहा है।

गेमर्स के लिए धमाकेदार स्मार्टफोन! 21 जुलाई को लॉन्च होगी Oppo K13 Turbo Series, मिलेगा इनबिल्ट कूलिंग फैन

इस टेक्नोलॉजी से आम यात्रियों को फेयर तरीके से टिकट बुक करने का बेहतर मौका मिलेगा और टिकट दलाली का धंधा भी काफी हद तक खत्म हो सकेगा।

रोजाना 15 लाख से ज्यादा टिकट ऑनलाइन बुक

आज देशभर में लगभग 3 करोड़ से ज्यादा यूजर्स IRCTC से जुड़े हैं। हर दिन करीब 15 लाख से ज्यादा टिकट ऑनलाइन बुक किए जा रहे हैं। इसमें आम यूजर्स के साथ-साथ रेलवे एजेंट्स की बुकिंग भी शामिल होती है। वहीं, देशभर में रोजाना 2 करोड़ से ज्यादा यात्री ट्रेन से सफर करते हैं। इसलिए IRCTC का यह कदम न केवल तकनीक की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि यात्रियों के लिए भी राहत की सांस है।

 

AI Video Bana Kar Paise Kaise Kamaye
अब सिर्फ टाइप करो और पैसे छापो! बिना कैमरा-स्टूडियो के ऐसे बनाओ वायरल वीडियो AI से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी कितने साल चलती है? यहां मिलेगा जवाब मसूरी ट्रिप पर जाने से पहले ये 8 बातें ज़रूर जान लें केम्पटी फॉल के बारे में 7 दिलचस्प बातें गर्मियों में पिएं गोंद कतीरा, मिलेंगे शरीर को अनेक फायदे सावन 2025 में कब-कब पड़ेंगे सोमवार? पूरी लिस्ट यहां देखें!