ताजा खबरेंहरियाणा

Narwana News: खरल गांव की बेटी कोमल ने 10वीं बोर्ड में हासिल किए 500 में से 464 अंक, स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल

न्युएमडी स्कूल खरल की होनहार छात्रा कोमल ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 500 में से 464 अंक प्राप्त कर अपने स्कूल, माता-पिता और पूरे गांव

नरवाना (हरियाणा): न्युएमडी स्कूल खरल की होनहार छात्रा कोमल ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 500 में से 464 अंक प्राप्त कर अपने स्कूल, माता-पिता और पूरे गांव का नाम रोशन कर दिया है। कोमल विजय धीमान (चेयरमैन, पैक्स बैंक) की पुत्री हैं।

इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधक सुरेश कुमार ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, “हम बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

gharounda karnal news
करनाल में डॉक्टर से कथित मारपीट का मामला गरमाया, SHO निलंबित — विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं ठप

कोमल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, स्कूल प्रबंधक, शिक्षकों, और विशेष रूप से टीचर रेणु देवी को दिया। उन्होंने कहा कि रेणु मैम ने पढ़ाई में हर कदम पर मार्गदर्शन और सहयोग किया, जिससे यह सफलता हासिल हो पाई।

स्कूल प्रबंधक सुरेश कुमार 1993 से विद्यालय का संचालन कर रहे हैं और लगातार प्रयासरत हैं कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कोई कमी न रहे, इसके लिए वे बच्चों की हर तरह से मदद करने का प्रयास करते हैं।

Online Transfer Policy
Online Transfer Policy बनी कर्मचारियों की मुश्किलों की वजह, 2 महीने से अटकी सैलरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी कितने साल चलती है? यहां मिलेगा जवाब मसूरी ट्रिप पर जाने से पहले ये 8 बातें ज़रूर जान लें केम्पटी फॉल के बारे में 7 दिलचस्प बातें गर्मियों में पिएं गोंद कतीरा, मिलेंगे शरीर को अनेक फायदे सावन 2025 में कब-कब पड़ेंगे सोमवार? पूरी लिस्ट यहां देखें!