ताजा खबरेंहरियाणा

DLF The Dahlias: गुरुग्राम में तैयार हो रहा है इंडिया का बुर्ज खलीफा, कीमतें दुबई को भी पीछे छोड़ेंगी

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को इंजीनियरिंग का एक बेमिसाल नमूना माना जाता है। इसकी ऊंचाई करीब 828 मीटर (2716.5 फीट) है, जो एफिल...

Gurugram News: दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को इंजीनियरिंग का एक बेमिसाल नमूना माना जाता है। इसकी ऊंचाई करीब 828 मीटर (2716.5 फीट) है, जो एफिल टॉवर से तीन गुना ज्यादा है। इस शानदार टावर में 163 मंजिलें, 58 लिफ्ट, 2957 कार पार्किंग स्पेस, 304 होटल रूम, 37 ऑफिस फ्लोर, और 900 लग्जरी अपार्टमेंट्स हैं।

बुर्ज खलीफा के अलग-अलग लेवल पर खास तरह की लग्जरी दी गई है – जैसे कि लेवल 8 और 38-39 तक अरमानी होटल, लेवल 9 से 16 तक वन और टू BHK अरमानी रेजिडेंशियल सुइट्स, और 45 से 108 फ्लोर तक अल्ट्रा-लक्जरी प्राइवेट अपार्टमेंट्स हैं, जिनमें 1 से लेकर 4 बेडरूम तक के विकल्प मिलते हैं।

gharounda karnal news
करनाल में डॉक्टर से कथित मारपीट का मामला गरमाया, SHO निलंबित — विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं ठप

लेकिन अब चौंकाने वाली बात ये है कि गुरुग्राम में ऐसे फ्लैट्स बनने जा रहे हैं, जिनकी कीमत दुबई के बुर्ज खलीफा से भी ज्यादा होगी।

दुबई से भी महंगे होंगे गुरुग्राम के फ्लैट्स

दुबई की एक हाउसिंग वेबसाइट के मुताबिक, बुर्ज खलीफा में:

Online Transfer Policy
Online Transfer Policy बनी कर्मचारियों की मुश्किलों की वजह, 2 महीने से अटकी सैलरी
  • 1 BHK फ्लैट की कीमत लगभग AED 1,600,000 यानी करीब ₹3.73 करोड़ है,
  • 2 BHK फ्लैट की कीमत करीब ₹5.83 करोड़,
  • और 3 BHK फ्लैट की कीमत लगभग ₹14 करोड़ है।

अब बात करें भारत की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी DLF की, तो यह कंपनी जल्द ही गोल्फ कोर्स रोड, गुरुग्राम में अपना नया सुपर-लक्ज़री प्रोजेक्ट ‘DLF The Dahlias’ लॉन्च करने जा रही है।

इस प्रोजेक्ट की खासियत ये है कि ये सेक्टर 54 में 17 एकड़ में फैला होगा और इसमें 29 मंज़िला ऊंचे टावर होंगे। कुल मिलाकर यहां करीब 400 सुपर-लक्ज़री अपार्टमेंट्स बनाए जाएंगे, जो प्रीमियम लाइफस्टाइल के चाहने वालों के लिए किसी ड्रीम होम से कम नहीं होंगे।

haryana-mpmv-yojana
अब किसानों को मिलेंगे 8000 रुपए प्रति एकड़! बस करें ये छोटा सा काम, सरकार की योजना का उठाएं पूरा फायदा

इस प्रोजेक्ट की कीमतें अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई हैं, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह देश के सबसे महंगे रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स में शामिल होगा — और शायद बुर्ज खलीफा के फ्लैट्स से भी ज्यादा कीमत पर बिके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी कितने साल चलती है? यहां मिलेगा जवाब मसूरी ट्रिप पर जाने से पहले ये 8 बातें ज़रूर जान लें केम्पटी फॉल के बारे में 7 दिलचस्प बातें गर्मियों में पिएं गोंद कतीरा, मिलेंगे शरीर को अनेक फायदे सावन 2025 में कब-कब पड़ेंगे सोमवार? पूरी लिस्ट यहां देखें!