ताजा खबरें

School Closed: चंडीगढ़ में 10 मई तक स्कूल बंद, भारत-पाक तनाव के चलते प्रशासन ने उठाए एहतियाती कदम

चंडीगढ़ प्रशासन ने भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा उपायों को मजबूत करते हुए बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए केंद्रीय विद्यालयों सहित चंडीगढ़ एयरफोर्स...

चंडीगढ़ प्रशासन ने भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा उपायों को मजबूत करते हुए बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए केंद्रीय विद्यालयों सहित चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन और एयरपोर्ट के आसपास स्थित सभी स्कूलों को 10 मई तक बंद रखने का निर्णय लिया है।

यह फैसला संभावित खतरे को देखते हुए लिया गया है, ताकि छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अभिभावकों को सूचित करें और यह सुनिश्चित करें कि बच्चे स्कूल से सुरक्षित रूप से घर पहुंचें।

Online Transfer Policy
Online Transfer Policy बनी कर्मचारियों की मुश्किलों की वजह, 2 महीने से अटकी सैलरी

School Closed

बीती रात हमले की कोशिश, लेकिन भारतीय सेना ने किया मुंहतोड़ जवाब

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीती रात पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और मिसाइलों के जरिए उत्तरी और पश्चिमी भारत के कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की गई। जिन शहरों को निशाना बनाया गया, उनमें चंडीगढ़, अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, नल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज शामिल हैं।

haryana-mpmv-yojana
अब किसानों को मिलेंगे 8000 रुपए प्रति एकड़! बस करें ये छोटा सा काम, सरकार की योजना का उठाएं पूरा फायदा

हालांकि, भारतीय सेना ने इस दुस्साहस का करारा जवाब दिया। भारत सरकार ने बयान जारी कर जानकारी दी है कि भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। खासतौर पर राडार सिस्टम को निशाना बनाते हुए उसे नष्ट कर दिया गया है।

एहतियात के तौर पर स्कूलों को किया गया बंद

इन हालातों को देखते हुए, चंडीगढ़ प्रशासन ने स्कूल बंद करने का फैसला एहतियातन लिया है। इससे पहले भी तनावपूर्ण परिस्थितियों में इस तरह के कदम उठाए जाते रहे हैं ताकि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। फिलहाल स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आगे की जानकारी के लिए प्रशासन द्वारा समय-समय पर अपडेट दिए जाएंगे।

New rules implemented for government jobs in Haryana
Haryana: हरियाणा में सरकारी नौकरी के लिए नए नियम लागू, अब इन लोगों को नहीं मिलेंगी सरकारी नौकरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी कितने साल चलती है? यहां मिलेगा जवाब मसूरी ट्रिप पर जाने से पहले ये 8 बातें ज़रूर जान लें केम्पटी फॉल के बारे में 7 दिलचस्प बातें गर्मियों में पिएं गोंद कतीरा, मिलेंगे शरीर को अनेक फायदे सावन 2025 में कब-कब पड़ेंगे सोमवार? पूरी लिस्ट यहां देखें!