हरियाणाताजा खबरें

Haryana News : हिसार वासियों के लिए अच्छी खबर, चंडीगढ़ और गुरुग्राम का सफर हुआ आसान, चलेगी सीधी ट्रेन

हिसार के लोगों के लिए लंबे इंतजार के बाद आखिरकार खुशखबरी आई है। रेलवे मंत्रालय ने हिसार को गुरुग्राम और चंडीगढ़ से सीधी रेल सेवा से जोड़ने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। इससे न सिर्फ आम यात्रियों को सहूलियत मिलेगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी रफ्तार मिलेगी।

Haryana News: रेलवे की नई अधिसूचना के मुताबिक हिसार जिले को दो नई फास्ट पैसेंजर ट्रेनों की सौगात मिली है। इनमें से एक ट्रेन हिसार से चंडीगढ़ को जोड़ेगी, जबकि दूसरी ट्रेन गुरुग्राम के रास्ते दिल्ली से हिसार तक चलेगी। खास बात यह है कि ये दोनों ट्रेनें पहले से मौजूद रूटों को विस्तार देकर चलाई जा रही हैं, जिससे लोगों को नया इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

इन नई ट्रेनों के शुरू होने से 1966 से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। हिसार को हरियाणा बनने के समय से ही गुरुग्राम और चंडीगढ़ से सीधे जोड़ने की मांग की जा रही थी। अब यह सपना साकार होता नजर आ रहा है, और वह भी बिना किसी एक्सप्रेस-वे की झंझट के।

Direct train will run from Hisar to Chandigarh and Gurugram

gharounda karnal news
करनाल में डॉक्टर से कथित मारपीट का मामला गरमाया, SHO निलंबित — विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं ठप

हिसार से चंडीगढ़ और गुरुग्राम के लिए चलेगी सीधी ट्रेन

रेल मंत्रालय द्वारा जारी नई अधिसूचना के मुताबिक ट्रेन संख्या 64563/64 को अब हिसार के रायपुर तक बढ़ा दिया गया है। यह ट्रेन पहले अंब-अंदोरा से अंबाला कैंट तक ही चलती थी, लेकिन अब इसे फास्ट पैसेंजर बनाकर हिसार तक चलाया जाएगा। इससे चंडीगढ़ सहित कई प्रमुख शहरों तक सीधी और सुलभ यात्रा संभव होगी।

यात्रा समय और स्टेशनों की जानकारी:

ट्रेन संख्या 64564 दोपहर 3 बजे अंब-अंदोरा से रवाना होकर अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, जाखल, उकलाना और बरवाला होते हुए रात 1:05 बजे रायपुर (हिसार) पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 64563 रायपुर से रात 2:25 बजे चलकर सुबह 7:20 बजे अंबाला कैंट और दोपहर 12:40 बजे अंब-अंदोरा पहुंचेगी। यानी एक तरह से यह ट्रेन अब चंडीगढ़ रूट पर हिसार की ‘लाइफलाइन’ बनने जा रही है।

Online Transfer Policy
Online Transfer Policy बनी कर्मचारियों की मुश्किलों की वजह, 2 महीने से अटकी सैलरी

गुरुग्राम से हिसार सीधी ट्रेन सेवा

दूसरी बड़ी राहत ट्रेन संख्या 54085/86 के विस्तार से मिली है, जो अब दिल्ली से रेवाड़ी के रास्ते सातरोड (हिसार) तक चलेगी। यह ट्रेन पहले केवल दिल्ली से रेवाड़ी के बीच ही सीमित थी। अब इसका विस्तार हिसार तक किया गया है, जो गुरुग्राम से होकर जाती है।

ट्रेन संख्या 54085 दिल्ली से सुबह 7 बजे रवाना होकर रेवाड़ी (9:40 AM) होते हुए दोपहर 1:35 बजे सातरोड पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 54086, दोपहर 2:10 बजे सातरोड से चलकर शाम 5:30 बजे रेवाड़ी और रात 9 बजे हिसार पहुंचेगी। इस दौरान यह ट्रेन जाटुसाना, कोसली, झारली, चरखी दादरी, भिवानी, बवानी खेड़ा और हांसी जैसे स्टेशनों पर रुकेगी।

तारीख जल्द होगी घोषित

रेल मंत्रालय ने अभी इन दोनों ट्रेनों के संचालन की अंतिम तिथि की घोषणा नहीं की है, लेकिन संकेत हैं कि यह सेवाएं जल्द ही शुरू की जाएंगी। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि अगली अधिसूचना में तारीख भी पक्की हो जाएगी, ताकि यात्रा की योजना बनाई जा सके।

haryana-mpmv-yojana
अब किसानों को मिलेंगे 8000 रुपए प्रति एकड़! बस करें ये छोटा सा काम, सरकार की योजना का उठाएं पूरा फायदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी कितने साल चलती है? यहां मिलेगा जवाब मसूरी ट्रिप पर जाने से पहले ये 8 बातें ज़रूर जान लें केम्पटी फॉल के बारे में 7 दिलचस्प बातें गर्मियों में पिएं गोंद कतीरा, मिलेंगे शरीर को अनेक फायदे सावन 2025 में कब-कब पड़ेंगे सोमवार? पूरी लिस्ट यहां देखें!