School Holiday: सुरक्षा हालात को देखते हुए आज इन जगहों पर बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज, आदेश जारी
पंजाब के तीन जिलों – पठानकोट, फाजिल्का और फिरोजपुर में आज स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। खासतौर पर फाजिल्का जिले में सभी स्कूल अगले आदेश तक के लिए पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं। भारत ने कड़ा कदम...

School Holiday: पंजाब के तीन जिलों – पठानकोट, फाजिल्का और फिरोजपुर में आज स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। खासतौर पर फाजिल्का जिले में सभी स्कूल अगले आदेश तक के लिए पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं। भारत ने कड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत की गई, जो पिछले महीने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब है।
मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए जम्मू संभाग के कई जिलों – जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ में भी सभी शिक्षण संस्थान एहतियातन बंद रखे गए हैं। सेना और प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

आज स्कूल कॉलेज रहेंगे बंद
पंजाब में आज सुबह की शुरुआत स्कूल बैग नहीं, बल्कि अचानक आई छुट्टी की खबर से हुई। राज्य के तीन जिलों – पठानकोट, फाजिल्का और फिरोजपुर – में सभी स्कूल-कॉलेज आज बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। खासतौर पर फाजिल्का में स्थिति को लेकर प्रशासन ने साफ कहा है कि सभी स्कूल अगले आदेश तक के लिए बंद रहेंगे। शिक्षा विभाग ने ये कदम सुरक्षा कारणों और संवेदनशील हालात को ध्यान में रखते हुए उठाया है।
‘ऑपरेशन सिंदूर’: भारत ने 9 आतंकी ठिकानों पर की एयर स्ट्राइक
पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंक के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी अड्डों पर एयर स्ट्राइक की है। यह कार्रवाई बुधवार देर रात डेढ़ बजे की गई, जिसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया। सेना के मुताबिक, यह हमला बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद जैसे इलाकों में किया गया, जहां से भारत पर हमलों की साजिशें रची जा रही थीं।
30 आतंकियों की मौत, पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान
स्थानीय पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बहावलपुर में हुई स्ट्राइक में लगभग 30 आतंकियों की मौत की पुष्टि हुई है। खास बात यह है कि भारतीय सेना ने किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया, सिर्फ आतंकी शिविरों को टारगेट किया गया। वहीं दूसरी तरफ, सीमा पर पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए तोपों से हमला किया, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को खासा नुकसान हुआ है।
जम्मू में भी स्कूल-कॉलेज बंद, माहौल सतर्क
इन हालातों को ध्यान में रखते हुए जम्मू संभाग के जिलों – जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ – में भी सभी शिक्षण संस्थानों को आज बंद रखने का फैसला किया गया है। संभागीय आयुक्त ने कहा कि यह कदम छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर आगे भी सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।