ताजा खबरेंहरियाणा

Haryana News : गरीब परिवारों को सैनी सरकार की सौगात, सीएम ने खातों में डाले इतने रुपये

हरियाणा सरकार गरीब परिवारों को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी न सिर्फ योजनाएं बना रहे हैं, बल्कि लाभार्थियों तक मदद पहुंचाने में भी पूरी सक्रियता से लगे हुए हैं।

इसी कड़ी में सोमवार को सीएम ने चंडीगढ़ से एक और बड़ी पहल की। ‘दयालु योजना’ के तहत उन्होंने 2,286 जरूरतमंद परिवारों के बैंक खातों में कुल 86.93 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। यह योजना उन परिवारों के लिए है जिनके कमाने वाले सदस्य की दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है। इस खास योजना का लाभ अब तक 28 हजार से ज्यादा परिवार उठा चुके हैं। सरकार ने कुल 1,076 करोड़ रुपये की सहायता सीधे डिजिटल माध्यम से पीड़ित परिवारों तक पहुंचाई है।

dyaalu yojana

gharounda karnal news
करनाल में डॉक्टर से कथित मारपीट का मामला गरमाया, SHO निलंबित — विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं ठप

मुख्यमंत्री ने खुद किया DBT से ट्रांसफर

हरियाणा में गरीब परिवारों के लिए एक बार फिर राहत की खबर आई है। राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को एक अहम कदम उठाते हुए ‘दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालु योजना)’ के तहत 2,286 लाभार्थियों के खातों में 86.93 करोड़ रुपये की राशि सीधे DBT के जरिए ट्रांसफर की।

यह योजना 1 अप्रैल 2023 को शुरू की गई थी और इसका मकसद है उन परिवारों को सहारा देना, जिनके कमाने वाले सदस्य की दुर्घटना में मौत हो जाती है। मुख्यमंत्री सैनी खुद इस योजना की निगरानी कर रहे हैं और पीड़ित परिवारों तक सहायता पहुंचाने में व्यक्तिगत रुचि ले रहे हैं।

Online Transfer Policy
Online Transfer Policy बनी कर्मचारियों की मुश्किलों की वजह, 2 महीने से अटकी सैलरी

हर उम्र के लिए अलग मदद, बच्चा हो या बुजुर्ग सबको सहारा

‘दयालु योजना’ की खास बात ये है कि इसमें उम्र के अनुसार अलग-अलग मुआवजा तय किया गया है। 6 से 12 साल के बच्चों की मौत पर परिवार को 1 लाख रुपये, 12 से 18 साल के किशोर की मृत्यु पर 2 लाख, 18 से 25 की आयु के युवाओं के लिए 3 लाख, और 25 से 50 वर्ष के कमाऊ व्यक्ति की असमय मृत्यु पर परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। वहीं, 45 से 60 वर्ष की उम्र के व्यक्ति की मृत्यु पर भी सरकार 3 लाख रुपये की सहायता देती है।

इतना ही नहीं, अगर मृतक की उम्र 25 से 45 वर्ष के बीच है और परिवार में कोई नाबालिग लड़की है, तो कुल 5 लाख की सहायता में से 2.5 लाख रुपये लड़की के बैंक खाते में सीधे भेजे जाते हैं।

haryana-mpmv-yojana
अब किसानों को मिलेंगे 8000 रुपए प्रति एकड़! बस करें ये छोटा सा काम, सरकार की योजना का उठाएं पूरा फायदा

अब तक हजारों परिवारों को मिली मदद

योजना के तहत अब तक 28,644 से ज्यादा जरूरतमंद परिवारों को कुल 1,076.275 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद सरकार ने सीधे आधार से जुड़े खातों में पहुंचाई है। इस पहल ने हरियाणा को सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में देशभर में एक अलग पहचान दिलाई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने साफ कर दिया है कि उनकी सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ी है। वो सिर्फ भाषण नहीं दे रहे, बल्कि जमीनी स्तर पर योजनाओं को लागू करके ये साबित भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी कितने साल चलती है? यहां मिलेगा जवाब मसूरी ट्रिप पर जाने से पहले ये 8 बातें ज़रूर जान लें केम्पटी फॉल के बारे में 7 दिलचस्प बातें गर्मियों में पिएं गोंद कतीरा, मिलेंगे शरीर को अनेक फायदे सावन 2025 में कब-कब पड़ेंगे सोमवार? पूरी लिस्ट यहां देखें!