टोहाना में ‘फर्जी लेडी कॉप’ गिरफ्तार, वर्दी पहनकर करती थी धौंस, साथी कार चालक फरार
हरियाणा के टोहाना में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला खुद को पुलिसकर्मी बताकर लोगों को डराने और धमकाने का काम कर रही थी। पुलिस ने इस फर्जी 'लेडी कॉप' को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी कार चालक मौके से फरार हो गया।

पकड़ी गई महिला आरोपी की पहचान सिमरन के रूप में हुई है, जिसने शिकायतकर्ता के घर पहुंचकर खुद को पुलिस बताकर मारपीट की और धमकी दी। पुलिस ने महिला से पुलिस की वर्दी भी बरामद की है, जिसे पहनकर वह लोगों को गुमराह करती थी।
फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि उसने वर्दी कहां से जुटाई और इस ‘नकली पुलिसिया अवतार’ में किस-किस को शिकार बनाया। दूसरी ओर, फरार आरोपी सत्यवान की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि वह भी जल्द गिरफ्त में होगा।

टोहाना में ‘फर्जी लेडी कॉप’ का भंडाफोड़, वर्दी पहनकर करती थी धौंस, अब पहुंची हवालात
हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना शहर में उस वक्त हलचल मच गई जब पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया, जो खुद को पुलिसकर्मी बताकर लोगों को धमकाने का काम कर रही थी। यह ‘नकली अफसर’ असल में कानून का मजाक बना रही थी, लेकिन पुलिस की नजरों से ज्यादा देर तक बच नहीं पाई।
थाना सदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला सिमरन को दबोच लिया है, जो इलाके में काफी समय से वर्दी पहनकर लोगों को गुमराह कर रही थी। डीएसपी उमेद सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ पहले से शिकायत दर्ज थी।
शिकायत से खुला राज, बनी थी रिश्तेदार – बन गई पुलिसकर्मी!
इस पूरे मामले की शुरुआत एक महिला की शिकायत से हुई, जिसने पुलिस को बताया कि आरोपी सिमरन उसके पति की बहन बनकर उसके घर आई और वहां न केवल मारपीट की, बल्कि धमकियां भी दीं।
अब सोचिए, जहां लोग रिश्तों पर भरोसा करते हैं, वहां बहन बनकर आई कोई महिला पुलिस की वर्दी में धमका रही हो — तो शक होना तो बनता है! जब मामला थाना सदर पहुंचा, तो जांच में सामने आया कि सिमरन न तो पुलिस की कर्मचारी है और न ही उसके पास वर्दी का कोई वैध आधार।
पुलिस ने पकड़ा, अब हो रही पूछताछ – वर्दी कहां से आई और कितनों को डराया?
गिरफ्तार की गई महिला से पुलिस ने वर्दी बरामद की है, जिससे ये साफ हो गया कि वह किसी ना किसी से ये वर्दी हासिल कर के खुद को पुलिस दिखा रही थी। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसने यह वर्दी कहां से ली और किन-किन लोगों को इसकी आड़ में धमकाया या पैसे ऐंठे।
डीएसपी उमेद सिंह ने बताया कि सिमरन का एक साथी भी इस काम में शामिल था — कार चालक सत्यवान — जो फिलहाल फरार है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में लगी हुई हैं और उम्मीद है कि जल्द ही उसे भी काबू कर लिया जाएगा।
कोर्ट में पेशी के बाद भेजा जाएगा जेल
पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ IPC की विभिन्न धाराओं 115, 168, 319, 333 और 85 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है। अब सिमरन को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा। जहां एक तरफ पुलिस विभाग की साख को ऐसे मामलों से ठेस पहुंचती है, वहीं दूसरी ओर ये गिरफ्तारी साफ संदेश देती है कि फर्जीवाड़ा करने वालों को कानून से छूट नहीं मिलेगी — चाहे वो वर्दी में हों या वर्दी के बहार