तरबूज खाने का सही समय कौन सा है? यहां जानिए इसका जवाब
सिर्फ खाना नहीं, सही टाइम पर खाना जरूरी है
तरबूज ठंडी तासीर का फल है, और अगर इसे गलत वक्त पर खा लिया जाए, तो पेट में गड़बड़ी से लेकर नींद तक खराब हो सकती है।
सुबह खाली पेट तरबूज खाना? नहीं, बिल्कुल नहीं!
खाली पेट तरबूज खाने से गैस और एसिडिटी हो सकती है। इसलिए पहले थोड़ा हल्का ब्रेकफास्ट करें, फिर खाएं।
तो फिर खाएं कब?
तरबूज खाने का बेस्ट टाइम है सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच। इस समय पाचन तंदुरुस्त होता है, और तरबूज जल्दी डाइजेस्ट भी हो जाता है
खाने के तुरंत बाद भूलकर भी न खाएं!
तरबूज को खाना खत्म करने के फौरन बाद खाना पेट में गैस, अपच और भारीपन जैसी दिक्कतें दे सकता है।
रात में तरबूज? भूल जाइए!
रात को तरबूज खाना न सिर्फ डाइजेशन खराब कर सकता है, बल्कि आपको बार-बार बाथरूम भी जाना पड़ सकता है – जिससे नींद टूटती है।
फ्रिज का नहीं, फ्रेश तरबूज खाएं
हमेशा ताजा और कमरे के तापमान वाला तरबूज खाएं। बहुत ठंडा तरबूज गले या पेट को नुकसान पहुंचा सकता है।
डायबिटीज वालों के लिए अलर्ट!
अगर आपको शुगर है तो बिना डॉक्टर की सलाह के तरबूज न खाएं – और कभी भी खाली पेट नहीं।
तरबूज + दूध या दही = नहीं चलेगा!
तरबूज को कभी भी दूध या दही के साथ न खाएं। आयुर्वेद के मुताबिक ये कॉम्बिनेशन हजम नहीं होता और शरीर पर उल्टा असर डाल सकता है।
गर्मियों में लस्सी पीने से होतें हैं ये 6 बड़े फायदे