10 रुपए के नोट पर बना स्टार का चिन्ह सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है. कुछ लोगों का दावा है कि यह स्पेशल नोट है.
सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इसे फेक नोट भी बता रहे हैं. हालांकि, इसकी सच्चाई बताने के लिए RBI ने खुद स्पष्टीकरण दिया है.
इंडियन करंसी जारी करने वाले भारतीय रिजर्व बैंक का कहना है, नोटों के नम्बर के बीच दिखने वाला स्टार का निशान कुछ खास नोटों में नजर आता है.
अगर नोटों के नम्बर के बीच स्टार बना है तो इसका मतलब है, इस नोट को रिप्लेस किया गया है या रिप्रिंट किया गया है
भारतीय नोटों के नम्बर के बीच बना स्टार बताता है कि नोट में डिफेक्ट आने के बाद इसे दोबारा प्रिंट किया गया है
स्टार सीरीज के नोट भी बाकी करंसी के नोट की तरह ही हैं. ये न तो स्पेशल नोट हैं और न ही इसको लेकर कोई दिक्कत है. आबीआई ने यह साफ किया है
जब भी भारतीय करंसी को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक दावा किया जाता है या किसी तरह की गलत बात कही जाती है तो भारतीय रिजर्व बैंक उसको लेकर स्पष्टीकरण देता है